Wednesday, March 4, 2026

जिला  चिकित्सालय बालोद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने के उद्देश्य से बालोद यातायात पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का किया आयोजन

 

जिला  चिकित्सालय बालोद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने के उद्देश्य से बालोद यातायात पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का किया आयोजन

बालोद :- बुधवार को जिला चिकित्सालय में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने के उद्देश्य से बालोद पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया।इस दौरान रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वंय रक्तदान किया गया एवं लोगों से रक्तदान करने हेतु अपील की गई। साथ ही गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों/पीड़ितों को नजदीकी स्वास्थय केन्द्र पहुचाकर लोगों की हरसंभव मदद करने की अपील किया गया,जिसकों देखते हुए कई पुलिस कर्मीयों एवं आम जनों के द्वारा रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

यातायात प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि बालोद पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर है, इस प्रकार की जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम जनों में यातायात नियमों का पालन करने हमेशा हेलमेट/सीट बेल्ट पहन कर वाहन चलाने एवं संयमित गति से वाहन चलाने, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, हेतु जागरूक करने का प्रयास किया किया जा रहा है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!