राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के अंतिम दिन 13 जनवरी को किया जाएगा बिदाई समारोह का आयोजन
विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रोवर रेंजर्स होंगे पुरस्कृत

बालोद, :- 12 जनवरी जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के पांचवे एवं अतिम दिन 13 जनवरी को बिदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बिदाई समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनिल जैन करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. केपी मिश्रा, भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, सेक्रेटरी जनरल प्रेसिडेंट इन कांउसिल श्री पीजीआर सिंधिया, संभागीय सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला, जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं ग्राम दुधली के सरपंच श्रीमती पिलेश्वर नेताम उपस्थित रहेंगे। बिदाई समारोह में प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शामिल होने वाले रोवर रेंजरों को सुबह 09 बजे पुरस्कृत भी किया जाएगा।




