Monday, March 2, 2026

जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर शिक्षा गुणवत्ता का किया मूल्यांकन विद्यार्थियों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन एवं शाला के व्यवस्थाओं का जाना हाल, पूरे मनायोग से विद्या अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की दी सीख

जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर शिक्षा गुणवत्ता का किया मूल्यांकन
विद्यार्थियों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन एवं शाला के व्यवस्थाओं का जाना हाल, पूरे मनायोग से विद्या अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की दी सीख

बालोद, :- 24 दिसम्बर जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता माॅनिटरिंग के तहत गत दिनों बालोद विकासखण्ड के प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर इन शालाओं में जरूरी सुविधाओं की उलपब्धता एवं शिक्षा गुणवत्ता की स्थिति का मूल्यांकन किया।

इस दौरान श्री ठाकुर ने विद्यालय के सभी कक्षाओं में पहुँचकर बच्चों से बातचीत कर शाला में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं जरूरी सुविधाओं की उलपब्धता के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर पढ़ाई-लिखाई के अलावा उनके दैनिक दिनचर्या एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी ली। श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को समझाईश देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई-लिखाई बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी काम असंभव नही है, कठिन परिश्रम, लगन, धैर्य एवं त्याग से सभी उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से विद्या अध्ययन कर जीवन में खूब प्रगति करते हुए अपने माता-पिता, परिवार, स्कूल एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का नाम रोशन करने को कहा। 

ठाकुर ने विद्यार्थियों को निरंतर ज्ञानार्जन करने के साथ-साथ सदाचारी एवं व्यवहार कुशल बनने तथा नशापान आदि बुराईयों से जीवन भर दूर रहने की सीख दी।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत निर्धारित बिंदुओं के अनुसार शाला के भौतिक वातावरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का समुचित क्रियान्वयन, स्कूल में बच्चों की सीखने की स्तर की स्थिति आदि विभिन्न बिंदुओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका भी उपस्थित थे।

–00–

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!