Monday, March 2, 2026

बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने पेश की ममता की मिशाल, स्कूल पहुंचकर छात्रा की बनाई चोटी, टीचर बनकर छात्रों को भी पढ़ाया

 

बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने पेश की ममता की मिशाल, स्कूल पहुंचकर छात्रा की बनाई चोटी, टीचर बनकर छात्रों को भी पढ़ाया

बालोद :- बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा दोपहर जिले के आदिवासी ब्लॉक डौंडी के प्राथमिक शाला गुदुम पहुंची। कलेक्टर को अचानक स्कूल में देख स्कूल के शिक्षक दंग रह गए। इस दौरान स्कूल में छात्रों का भोजन अवकाश हुआ था।

जहां कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान देखा कि एक बच्ची के बाल की चोटी से रिबन निकला हुआ है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा उसे देख अपने आप को रोक नहीं पाई और ममता की मिशाल पेश करते हुए तुरंत बच्ची की चोटी बनाई।

कलेक्टर के इस ममता भरे दृश्य को देख हर कोई भावुक हो गया और किसी ने उस समय अपने मोबाइल से तस्वीर कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । और हर किसी का दिल जीत लिया।

वहीं कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों के लिए बनने वाले भोजन का स्वाद भी चखकर गुणवत्ता की जांच की।

इसके अलावा कक्षा में दाखिल होकर बच्चों को भी पढ़ाया।

उन्होंने वहां कक्षा तीसरी के स्कूली बच्चे अजय की आंख में समस्या की जानकारी मिलने पर उसके समुचित इलाज हेतु दिशानिर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!