जिले के बाद अब ब्लाॅक स्तरीय बैठक शुरू,
जिला मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी ने ली लोहारा ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक में दिए दिशा निर्देश

लोहारा :- बालोद जिले में डाॅ. जे.एल. उइके ने जब से स्वास्थ्य विभाग की कमान सम्भाली है तब से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास में जुटे हुए है।

शुरूआती दिनों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.जे.एल. उइके ने सबसे पहले जिला स्तर में पदस्थ डाॅक्टरों से लेकर बाबू और सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली और अब ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ब्लाॅक स्तर पर बैठक शुरू कर दिया गया है।
सोमवार को बालोद जिले के डौण्डी लोहारा ब्लाॅक के सभी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक सीएमएचओ डाॅ. जे.एल. उइके ने ली। जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, मलेरिया, टी बी, अंधत्व निवारण, गैर संचारी रोग, कुष्ठ नियंत्रण, महामारी नियंत्रण सहित समस्त ऑनलाइन एंट्री की स्वास्थ्य केंद्र वार समीक्षा की गई।
आपसी समन्वय बनाकर बेहतर कार्य करने के निर्देश

डाॅ जे.एल. उइके ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारियों को दो टुक कहा कि लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के कड़े निर्देश दिये। वहीं आपसी समन्वय बनाकर बेहतर कार्य कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहर बनाने के निर्देश भी दिये।
सरकार की योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन
सीएमएचओ ने बैठक के दौरान कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी जो योजनाएं है उसका बेहतर क्रियान्वय करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को सीएमएचओ के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने जल्द समस्याओं को समाधान करने का भरोसा दिलाया। उक्त बैठक में डॉ. जी.आर.रावटे, चिकित्सा अधिकारी टीबी, मलेरिया, लेप्रोसी एवं एड्स प्रोग्राम डॉ. कमलकांत हडगिया, चिकित्सा अधिकारी एनसीडी, आईडीएसपी एवं नर्सिंग होम एक्ट डॉ. व्ही. के. चौरका, खण्ड चिकित्सा अधिकारी-लोहारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं सीएचसी देवरीबंगला प्रभारी अधिकारी अखिलेश शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन डॉ. अरविंद मिश्रा, जिला आरएमएनसीएच सलाहकार शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य कार्यकम, आरबीएसके एवं सिकल सेल समस्त ब्लाक डाटा मैनेजर विकासखण्ड स्तर पर डाटा संधारित करना समस्त सेक्टर सुपरवाईजर सेक्टर स्तर पर रिर्पोटिंग का कार्य समस्त आरएचओ (महिला/पुरुष) उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर कार्य समस्त सीएचओ उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर रिर्पोटिंग एवं स्क्रीनिंग का कार्य समस्त पीएडीए प्राथ. स्वा. केन्द्र स्तर पर रिर्पोटिंग एवं डाटा संबंधी कार्य समस्त पीएचसी प्रभारी प्राथ.स्वा. केन्द्र स्तर पर समस्त कार्यों का संचालन समस्त जिला स्तर के नोडल अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कंसल्टेंट सहित ब्लाॅक स्तर के सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।




