Monday, March 2, 2026

जिले में अवैध रूप से धान के भण्डारण एवं परिवहन पर की जा रही है निरंतर कार्यवाही धान खरीदी कार्य अंतर्गत कृषि उपज मंडी की टीम द्वारा 06 प्रकरणों में कार्यवाही कर 218 क्विंटल धान किया गया जप्त

जिले में अवैध रूप से धान के भण्डारण एवं परिवहन पर की जा रही है निरंतर कार्यवाही
धान खरीदी कार्य अंतर्गत कृषि उपज मंडी की टीम द्वारा
06 प्रकरणों में कार्यवाही कर 218 क्विंटल धान किया गया जप्त

बालोद, :- 20 नवंबर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत उड़न दस्ता दल द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

तहसीलदार  आशुतोष शर्मा ने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य अंतर्गत कृषि उपज मंडी बालोद की उड़न दस्ता टीम द्वारा संघन जांच कर मंडी अधिनियम अंतर्गत अब तक 06 प्रकरण बनाकर 218 क्विंटल धान की जप्ती की गई है।

उन्होंने बताया कि आज बालोद तहसील अंतर्गत ग्राम लिमोरा में में 22 क्विंटल, ग्राम लोण्डी में 40 क्विंटल, ग्राम पोण्डी में 99 क्विंटल, ग्राम भेड़िया नवागांव में 32 क्विंटल और ग्राम बेलमंाड में 24 क्विंटल अवैध रूप से धान के भण्डारण पर जप्ती की कार्यवाही की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!