Wednesday, March 4, 2026

राज्य लघु वनोपज संघ के नए उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, आज ग्रहण करेंगे पदभार, सीएम साय समेत दिग्गज मंत्री रहेंगे मौजूद

 

राज्य लघु वनोपज संघ के नए उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, आज ग्रहण करेंगे पदभार, सीएम साय समेत दिग्गज मंत्री रहेंगे मौजूद

बालोद, :- 19 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नए उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे। पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज, रायपुर के ऑडिटोरियम में प्रातः 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम एवं यज्ञदत्त शर्मा का पदभार ग्रहण होना है।

सीएम विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि;

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। उनके अलावा मंत्रिमण्डल के दिग्गज मंत्री और भाजपा के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

मंत्रिमण्डल के दिग्गज मंत्री रहेंगे मौजूद;

कार्यक्रम में अरुण साव उप मुख्यमंत्री, विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण रामविचार नेताम, द‌यालदास बघेल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, श्याम‌बिहारी जाय‌सवाल, लखनलाल देवांगन, लक्ष्मी राजवाड़े, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

बस्तर से लेकर सरगुजा तक लोग होंगे शामिल;

रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में पदभार ग्रहण कार्यक्रम की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा कि, वनोपज संघ में इस नियुक्ति के बाद संग्राहक परिवारों में उत्साह का माहौल है। आज हजारों की संख्या में बस्तर से लेकर सरगुजा तक के लोग कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर आ रहे हैं।

शीर्षस्थ संगठन है लघु वनोपज संघ;

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ लिमिटेड एक शीर्षस्थ संगठन है। जिसमें एक राज्य स्तरीय शीर्ष निकाय, 31 जिला संघ और 901 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियां शामिल हैं। वर्तमान में राज्य भर में तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र (जिन्हें फड़ कहा जाता है) लगभग 10,300 हैं और लगभग 13.76 लाख लघु वनोपज संग्राहक परिवार इन केंद्रों में कार्यरत हैं। संघ राज्य में लघु वनोपज क्षेत्र के प्रबंधन, विकास और व्यापार से संबंधित सभी पहलुओं के लिए उत्तरदायी है।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!