Tuesday, March 3, 2026

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बालोद जिले के विकास पर मांगे डिप्टी सीएम से राशि गिनाई समस्या तो मंत्री अरूण साव ने सौगातों की लगाई झड़ी

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बालोद जिले के विकास पर मांगे डिप्टी सीएम से राशि
गिनाई समस्या तो मंत्री अरूण साव ने सौगातों की लगाई झड़ी

बालोद :- प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकुद एवं युवा कल्याण विभाग व उप मुख्यमंत्री अरूण साव रविवार को बालोद जिले के प्रवास पर रहे। उप मुख्यमंत्री बालोद पहुंचने से पहले मां गंगा की नगरी झलमला में रूककर गंगा मैया का आशिर्वाद लिया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का बाईक रैली के माध्यम से स्वागत करते हुए जय स्तंभ चैंक तक लाया।

आगे आगे भाजपा कार्यकर्ता बाईक रैली के साथ चलते रहे वहीं पीछे मंत्री जी का काफिला चलता रहा।

स्व. अलट बिहारी वायपेयी के जय घोष के नारे गूंजे

जैसे ही डिप्टी सीएम अरूण साव अटल परिसर का लोकार्पण करने पहुंचे। उसके बाद मंत्री का आतिशबाजी, फूल माला और पूजा की थाल के साथ स्वागत किया गया। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर अटल परिसर का पर्दा हटाकर लोकार्पण किया। वहीं उप मुख्यमंत्री ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. अलट बिहारी वायपेयी के जय घोष के नारे भी लगाये।

मांगे तीन करोड़ मिला ज्यादा

उप मुख्यमंत्री अरूण साव अटल परिसर के लोकार्पण के बाद नगर पालिका परिसर बालोद पहुंचे। जहां उन्होंने 4 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर (डिजिटल लाइब्रेरी) का भूमिपूजन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने मंत्री अरूण साव से बालोद नगर से होकर गुजरे नेशनल हाईवे पर डिवाईडर की मांग की।

इसके अलावा जगन्नाथपुर परसदा और बालोद से डौण्डी लोहारा तक बने जर्जर सड़क के डामरीकरण की मांग की। उप मुख्यमंत्री ने नेशनल हाईवे पर डिवाईडर निर्माण की सहमति जताते हुए दिसंबर माह से कार्य प्रारंभ कर दिये जाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा जगन्नाथपुर परसदा और बालोद से डौण्डी लोहारा तक बने जर्जर सड़क के डामरीकरण को लेकर भी सहमति जताते हुए जल्द स्वीकृत किये जाने की बात कही। बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतीभा चैधरी ने बालोद नगर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपये की मांग मंत्री से की। जिस पर मंत्री जी ने सहमति जताते हुए 3 नहीं बल्कि 4 करोड़ रूपये देने की घोषणा की।

विधायक और कांग्रेस पार्षदों ने भी रखी मांग

उप मुख्यमंत्री के बालोद दौरे के दौरान संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा सहित बालोद नगर के कांग्रेस पार्षदों ने भी अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मांग पत्र सौंपा। जिस पर डिप्टी सीएम अरूण साव ने जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला आयुक्त स्काउट गाइड राकेश यादव, समाज सेवी राजा दीवान, बालोद नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!