Tuesday, March 3, 2026

मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने लोहारा नपं अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम को ले गये अपने साथ सीएम हाउस  

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोहारा नपं अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम को ले गये अपने साथ  सीएम हाउस  

बालोद :- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को संबलपुर में मरार पटेल समाज की ओर से आयोजित शाकंबरी महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे।

जहां मंच पर भाजपा के कई बड़े नेता, जनप्रतिनिधि सहित डौण्डी लोहारा के नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम भी मौजूद रहे।

आयोजन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री वापस राजधानी रायपुर जाने के लिए रवाना हुए तो मुख्यमंत्री ने लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम को भी साथ चलने का न्यौता दिया।

जिसके बाद लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम मुख्यमंत्री के साथ हेलीकाॅप्टर पर सवार होकर राजधानी के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री के करीबी के तौर पर जानते है लगे लोग

संबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में वैसे तो जिले के कई बड़े भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने साथ चलने के लिए केवल लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम को न्यौता दिया। जिसके बाद लोग अब लाल निवेन्द्र टेकाम को मुख्यमंत्री के करीबी के तौर पर जानने लगे हैं।

लगातार देखा जा रहा अध्यक्ष के प्रति, सीएम का स्नेह

ज्ञात हो कि लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम डौण्डी लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए पहली बार दावेदारी की और पहली ही बार में अनिला भेड़िया के करीबी अनिल लोढ़ा को हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष बने। हांलाकि परिवार काफी पहलेे से राजनीति में सक्रिय था।

जैसे ही लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने अध्यक्ष पद की कमान सम्भाली उसके बाद से ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शुरूआत से ही उनके प्रति स्नेह रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने निवेन्द्र टेकाम को अपने साथ हवाई सफर कराया।

नगर और विधानसभा के विकास पर चर्चा

अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम हवाई सफर करने के दौरान मुख्यमंत्री से नगर पंचायत डौंडी लोहारा के मुक्तिधाम सौंदर्यकरण, नालेश्वर शिव मंदिर सौंदर्यकरण, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण सौंदर्यीकरण सहित अन्य मांगों के अलावा और डौंडी लोहारा विधानसभा के विकास को लेकर चर्चा कर आवेदन सौंपा।

साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दे और लोगों की समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को रूबरू करवाया। जिस पर मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से हर एक समस्या का सुलह बहुत जल्दी होगा। मुख्यमंत्री ने डौंडी लोहारा नगर के विकास कार्यों को जल्द करने का भरोसा दिलाया।

Previous article
Next article
देश का एकीकरण कर विशाल भारत वर्ष के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय: सांसद श्री भोजराज नाग प्रथम उप प्रधानमंत्री स्व. पटेल के 150वीं जयंती के अवसर पर बालोद जिले में आज किया गया विशाल यूनिटी मार्च का आयोजन गंगा मैय्या से आशीर्वाद लेकर प्रारंभ किए गए इस यूनिटी मार्च में सांसद सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं सहित सभी वर्गों के लोगों ने की पदयात्रा राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत इस विशाल यूनिटी मार्च में शामिल लोगों का विभिन्न स्थानों पर किया गया स्वागत एवं अभिनंदन, भारत माता एवं देश भक्तों के सम्मान में गगनचुंबी नारों एवं देश भक्तिपूर्ण गीतों की सुमधुर प्रस्तुति से सराबोर रहा आयोजन
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!