*बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशानुसार जिले में साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा,नशामुक्ति एवं यातायात नियमों पर सतत जनजागरूकता कार्यक्रम जारी।*

बालोद, :-पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में एवं अति पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में डीएसपी श्रीमति माया शर्मा के पयर्वेक्षण में जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज डीएसपी बोनिफेस एक्का के नेतृत्व में साइबर सेल व महिला सेल बालोद के द्वारा डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरूर में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति अभियान एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विभिन्न सामाजिक, कानूनी एवं साइबर सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
🔹 साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी
साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेंद्र द्वारा बताया गया कि अज्ञात लिंक या APK फाइल डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि इनसे मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल होकर बैंक संबंधी जानकारी चोरी हो सकती है।
“डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए ऑनलाइन फ्रॉड में अपराधी स्वयं को पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डराते हैं और पीड़ित से ऑनलाइन पैसे वसूलते हैं — ऐसे कॉल या वीडियो कॉल पर विश्वास न करने की सलाह दी गई।
फर्जी लोन ऐप्स जो अत्यधिक ब्याज दर पर कर्ज देते हैं और बाद में व्यक्तिगत फोटो या डेटा का दुरुपयोग करते हैं, उनसे सावधान रहने को कहा गया।
ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से खरीदारी करते समय केवल विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का उपयोग करने, नकली वेबसाइट या लिंक से बचने एवं भुगतान करते समय सावधानी बरतने के उपाय बताए गए।
बालोद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर विश्वास न करें, और जागरूक रह कर ही डिजिटल युग में सुरक्षित रहें।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, हैकिंग या ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in या टोल फ्री नंबर 1930 पर दर्ज करने की अपील की गई।
🔹 महिला सुरक्षा और कानूनी जागरूकता
कार्यक्रम में महिला सेल से एएसआई सीता गोस्वामी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया।
छात्राओं को महिला संरक्षण संबंधी कानूनों — जैसे दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम, तथा साइबर बुलिंग और रिवेंज पोर्न जैसे अपराधों के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
साथ ही, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी भी साझा की गई।
🔹 सामाजिक संदेश
इसके अतिरिक्त, उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को नशामुक्त जीवन जीने, महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने, और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
🔹 पुलिस का संदेश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे जनजागरूकता अभियानों से समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता, साइबर साक्षरता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में मदद मिलती है।
इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला सेल बालोद से एएसआई सीता गोस्वामी, महिला आरक्षक द्रौपति साहू साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेंद्र, आरक्षक रविकांत गंधर्व महाविद्यालय के प्राचार्य श्री ख़ेम लाल रावते सहायक प्रोफेसर रोहित शोरी, श्रीमती प्रज्ञा कोरपे एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
—
बालोद पुलिस
आपकी सुरक्षा – हमारा संकल्प”




