स्वच्छ डौंडी लोहारा की मुहिम तेज
अध्यक्ष, कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम पार्षद गण और सीएमओ ने तीन कचरा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बालोद/लोहारा :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने के लिए डौंडी लोहारा के नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने मुहिम तेज कर दी है।

लगातार नगर की सभी वार्ड और गलियों में कचरा गाड़ी, स्वच्छता मित्र और स्वच्छता दीदियां साफ सफाई अभियान में जुटी हुई है।

स्वच्छता मित्रों के काम को और आसान बनाने के लिए डौंडी लोहारा के नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने नगर पंचायत में कचरा हेतु एक नए मिनी टिप्पर और कचरा ई रिक्शा की पूजा अर्चना की।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सहित, पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत के कर्मचारी और नगर वासी मौजूद रहे।
पूजा अर्चना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने तीनों गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।




