ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत एम.एस.टी.सी. पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा गौण खनिज रेत खदानों का आबंटन
एम.एस.टी.सी. पोर्टल के संचालन के संबंध में 10 अक्टूबर को जिला पंचायत सभाकक्ष दुर्ग में प्रशिक्षण आयोजित

बालोद, :- छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत् गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के तहत् एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
जिला खनिज अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी साहू ने बताया कि ई-नीलामी से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं के अंतर्गत निविदा जारी करने, निविदा में भाग लेने हेतु बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अहर्ताधारी बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन इत्यादि समस्त कार्यवाही एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीकर्ताओं को एमएसटीसी पोर्टल के संचालन के संबंध में 10 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष दुर्ग में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु आमंत्रित किया गया है।




