Monday, March 2, 2026

कांदुल में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को किया गया सील स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

कांदुल में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को किया गया सील
स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

बालोद, :- बालोद में विगत दिनों झोलाछाप डाक्टर की लापरवाही पूर्वक इलाज से एक व्यक्ति की जान चली गई थी, जिससे जिला  प्रशासन एवं स्वास्थ  प्रशासन हरकत में आया ।

जिला मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे एल उइके ने जिले के सभी बीओमो को सख्त हिदायद दिये थे कि तत्काल ऐसे लोगो पर तत्काल कार्यवाही किया जाय जिनका पंजीयन गैर डिग्री धारी जो कि शासन प्रशासन के विरुद्ध हो और गैर जिमेदारना पूर्वक अवैध क्लिनिक चलाई जा रही हो उस पर तत्काल कार्यवाही करें।

कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा ने बताया कि जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कांदुल में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी डाॅक्टर रेखराम साहू के डाॅक्टरी डिग्री छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन नही होने तथा लापरवाहीपूर्वक इलाज से मरीज की मृत्यु होने पर कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार अर्जुंदा  चंद्रशेखर चंद्राकर सहित स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

–00–

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!