Monday, March 2, 2026

*जीएसटी कम करने के लिए व्यपारियों व उपभोक्ताओं को भाजपाईयों ने मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया*

 

*जीएसटी कम करने के लिए व्यपारियों व उपभोक्ताओं को भाजपाईयों ने मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया*

डौंडी लोहारा –भारतीय जनता पार्टी मंडल डौंडी लोहारा के तत्वाधान में भाजपा पदाधिकारियों ने नगर भ्रमण कर जीएसटी कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कृत्यज्ञता व धन्यवाद करते हुए भाजपा जिन्दाबाद व वन्देमातरम का नारा लगाते हुए विभिन्न व्यपारिक संस्थानों में जाकर उनके प्रमुखों मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया इस वहाँ उपस्थित लोगों ने भी प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया।

इस सबंध पर जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल ने कहा कि आजादी के बाद अभी तक हमने मंहगाई को बढते हुए देखा है लेकिन पहली बार मंहगाई कम होते देखने को मिलेगा इस ऐतिहासिक कदम मोदी जी ने “गुड्स सर्विस टैक्स” कम करने का उठाया है वह तारिफ- ए-काबिल है इसका जितना भी सराहना किया जाय कम है क्योंकि इस कदम से उपभोक्ताओं को सस्ते दरों में समान मिलेगा खाने के चीजों में खास तौर से दूध के बने समानों पर 0% टैक्स व स्वास्थ्य, व जीवन बीमा भी जीरों प्रतिशत कृषि औजारों पर 18% से घटाकर मात्र 5%
कर दिया गया है ऐसे अनेकों वस्तुओं पर टैक्स पर छूट दिया गया है इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से नगरपंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र टेकाम, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक संदीप लोढा, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा,धर्मेंद्र निषाद, इकबाल अरोरा,प्यारे निषाद, धीरज जैन, पार्षद शोभा राजपूत, श्रीमती सूर्यकला ठाकुर, बीर सिंह ठाकुर, रेवती कोलियारे,
रवि लोढा, धिरेन्द्र टांक, जीवराखन कौमार्य,महेंद्र जायसवाल, प्रभात डोसी, दिलीप बाफना,रजत भंसाली सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!