अच्छी बारिश की वजह से तांदुला जलाशय दूसरी बार छलका तांदुला जलाशय
ओवरफ्लो दीवार से गिरते पानी के खूबसूरत दृश्य को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहोच रहे तांदुला जलाशय

बालोद:- कैचमेंट एरिया में हुई अच्छी बारिश की वजह से तांदुला जलाशय दूसरी बार छलक गया है। तांदुला जलाशय के ओवरफ्लो दीवार से गिरते पानी के खूबसूरत दृश्य को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक जलाशय पहुंच रहे हैं। सिंचाई विभाग के मुताबिक तांदुला जलाशय में 38.90 फीट पानी भरा हुआ है। जलाशय से इन दिनों 2400 क्यूसेक पानी गिर रहा है।
तांदुला जलाशय में जलभराव क्षमता 38.50 फीट है। वर्तमान में यहां 38.90 फीट पानी भरा है। ओवरफ्लो दीवार से लगभग चार इंच ऊपर से पानी गिर रहा है। लोग तांदुला के इस प्राकृतिक सुंदरता को अपने मोबाइल में कैद कर रहे है।
पहले 5 दिनों तक ओवर फ्लो होते रहा तांदुला
सिंचाई विभाग के मुताबिक मानसून सीजन में लगातार अच्छी बारिश हुई है। यही वजह है कि तांदुला जलाशय दूसरी बार छलका है। इससे पहले 3 सितंबर को तांदुला छलका था, जो लगातार 8 सितंबर तक छलक रहा था। इसके बाद छलकना बंद हो गया था। दो दिनों से कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश की वजह से शनिवार को तांदुला छलक गया।
2400 क्यूसेक पानी वेस्टवियर दीवार से छलक रहा
सिंचाई विभाग की माने तो तांदुला जलाशय से लगभग 2400 क्यूसेक पानी वेस्टवियर दीवार से छलक रहा है। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इसके बाद भी पर्यटकों की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। ओवरफ्लो दीवार के पास जाकर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है।
नदी किनारे गांवों में अलर्ट जारी
तांदुला प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जलाशय है। इसके छलकने के साथ तांदुला नदी भी उफान पर है। नदी के किनारे बसे गांवों में पहले से मुनादी करवा दी गई है। राहत और बचाव के लिए जिला प्रशासन की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
साल 2022 के बाद अब छलका तांदुला
सिंचाई विभाग के मुताबिक तांदुला जलाशय इससे पहले 15 अगस्त 2022 को छलका था। इस दौरान 39 फीट पानी भरा था। इस बार 3 सितंबर को छलक गया था। वहीं शनिवार को दूसरी बार छलक गया है।
तांदुला में कब कितना जलभराव
सन् 2013 में 38.70 फीट पानी भरने से ओवरफ्लो हुआ था। 6 अगस्त 2014 को तांदुला में 38.80 फीट पानी भरने से 13 दिनों तक ओवरफ्लो रहा। 28 अगस्त 2018 को 38.50 फीट जलभराव से ओवरफ्लो हुआ था। 15 अगस्त 2022 को तांदुला में 39 फीट से ज्यादा पानी भरने से ओवर फ्लो हुआ था। 3 सितंबर 2025 को ताँदुला 38.90 फिट पानी भरने से ओवर फ्लो हुआ था।
जिले के जलाशयों में जलभराव की स्थिति
जलाशय – जलभराव प्रतिशत में
तांदुला – 38.90 फिट 101.81 प्रतिशत (ओवरफ्लो)
खरखरा -31 फिट 105.48 प्रतिशत (ओवरफ्लो)
मटियामोती – 6.40 मीटर 102.08 प्रतिशत ओवरफ्लो
गोदली 32 .20 फिट 90.05




