जनपद संघ का चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कांति प्रकाश सोनबरसा डौण्डी लोहारा स्थित राजभवन पहोच कर नगरपंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम से की मुलाकात

बालोद :- बालोद जिले में जनपद संघ का चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कांति प्रकाश सोनबरसा डौण्डी लोहारा स्थित राजभवन पहुंचे। जहां पहुंचते ही डौण्डी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
इस दौरान डोमेन्द्र सिंह राजपूत, थानेश्वर यादव, मनीष राजपूत और देवेन्द्र जोशी भी मौजूद रहे। जहां क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
साथ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय की सरकार के तमाम योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने और आम जनता से जु़़ड़ी मुलभूत सुविधाओं में कमी को दुरूस्थ का प्रयास किये जाने की बात वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कही।




