Monday, March 2, 2026

छ. ग. महोत्सव के अवसर पर एकलव्य महाविद्यालय डोंडी लोहारा में नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम विशिष्ठ अतिथि की उपस्थिति में किया गया पुस्तक वाचन एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन एक माँ के नाम एक पेड़ लगा कर दिया संदेश

 

छ. ग. महोत्सव के अवसर पर एकलव्य महाविद्यालय डोंडी लोहारा में नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम विशिष्ठ अतिथि की उपस्थिति में किया गया पुस्तक वाचन एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन एक माँ के नाम एक पेड़ लगा कर दिया संदेश*

*डोंडी लोहारा* ,:- छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में पुस्तक वाचन एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।


इसके अंतर्गत बुधवार 12 सितंबर को जिले के डोंडी लोहारा के एकलव्य महाविद्यालय में पुस्तक वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नगरपंचायत अध्यक्ष टेकाम के द्वारा अपने उद्बोधन में पुस्तकों के अध्ययन के महत्व, उपयोगिता एवं महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एवं एक माँ के नाम पौधा का भी किया गया रोपण ,

मुख्य अतिथि कांति सोनबरसा ने छात्र जीवन पर प्रकाश डाला एवं महापुरूषों की जीवनी के अलावा विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणास्पद पुस्तकों का वाचन किया।

इस अवसर पर समारोह में डोंडी लोहारा नगरपंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, कांति सोनबरसा , प्रकाश सोनबरसा ,शिक्षक-शिक्षिकों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!