भाजपा के कार्यकर्ताओ व समर्थको ने मंगलवार को अपने प्रिय नेता डोडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया
जिले के दिग्गज नेता एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने जन्मदिन पर दी उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बालोद :- भाजपा के कार्यकर्ताओ व समर्थको ने मंगलवार को अपने प्रिय नेता डोडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। लाल निवेंद्र सिंह टेकाम अपने डोडी लोहारा स्थित राजमहल निवास में जन्मदिन मनाया।

बालोद जिले के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने लाल निवेंद्र सिंह टेकाम को पुष्प गुच्छ भेट कर जन्मदिन की बधाई के साथ ही दीर्धायु और यशस्वी होने की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान डोडी लोहारा स्थित राजमहल निवास में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के जन्मदिन की बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओ ,शुभचिंतको और स्थानीय लोगो का तांता लगा रहा,लोग अपने अपने तरीके से टेकाम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे थे,वही लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने लोगो का अभिवादन कर धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे।

राजमहल निवास में कार्यकर्ताओ व समर्थको की भारी भीड़ रही, इस अवसर पर केक काटकर मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं के साथ उज्वल भविष्य की कामना की गई ।

जन्म दिन पर समर्थको व शुभचिंतको ने लोगो के बीच मिठाइयां बांटी और ख़ुशी का इजहार किया।

इस बीच समर्थको ने लाल निवेंद्र सिंह टेकाम को गुलदस्ते भेट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

इस दौरान क्षेत्र के लोगों के अलावा जिलेभर से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने उन्हें उपहार व बुके भेंट किए।

सोशल मीडिया में लोगों ने शेयर की अपनी भावनाएं

डोडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम को फेसबुक,व्हाट्सअप, पर भी शुभकामना देने वाले लोगो की हलचल रही। वही लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने एक एक कर शुभकामना देने वाले अपने समर्थको,कार्यकर्ताओ और सहयोगियों का आभार प्रकट किया और उन्हें अपनी शुभकानाएँ भी प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन , जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ,जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र पदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ,जायसवाल, राजा दिवान, संदीप लोढा, जसराज शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर,जनपद सदस्य डोमेन्द्र ज्ञानू राजपूत अरुण उपाध्याय पिंटु सारथी, निखिल शर्मा, प्रनव साहू,सहित लोहारा के पार्षद गण एवं अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता व नगर वासी शामिल रहे।




