बालोद जिले में एक बार फिर हाथी ने दी दस्तक वन विभाग द्वारा दल्लीराजहरा परिक्षेत्र के ग्रामीणों को सचेत रहने की जा रही अपील एवं ग्रामो में कराई जा रही मुनादी

बालोद :- बालोद जिले में एक बार फिर हाथी ने दस्तक दी है। जिसके तहत बालोद वन मंडल के दल्ली राजहरा परिक्षेत्र के गोटुलमुंडा बैरियर में आज सुबह पौने 9 बजे एक हाथी देखा गया हैं।
इसके अलावा गावो में मुनादी करवाकर लोगो को सुरक्षित रहने कहा जा रहा हैं।
एसडीओ ने गावों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उन्हें देर शाम घर से बाहर न निकलने की अपील किया है।हाथी की चिंघाड़ को सुनकर ग्रामीण अलर्ट हो जाते हैं।
क्योंकि गांव में कच्चे मकान अधिक हैं। जिसने मकान को किसी भी प्रकार का हानि नही पहुचाया हैं। दतेल हाथी से ग्रामीण डरे व सहमे है। वन परिक्षेत्र दल्ली राजहरा के वर्तमान लोकेशन -कक्ष क्रमांक_Rf 143 rf
में इसकी मौजूदगी है। जिसे देखते हुए अलर्ट ग्राम में मलकुंवर , आड़ेझर, हिड़कापार, चिखली , जमरूआ, साल्हे , कोकान ,टेकाधोड़ा, हाथीगोर्रा, अड़जाल, अरमुरकसा , ख़म्हरटोला, सर्किल , पटेली सर्किल को रखा गया है।
ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। वन विभाग की टीम लगातार गांव में गश्त कर रही है। एसडीओपी ने कोई भी जंगल न जावे, सतर्क रहे सुरक्षित रहे, एक दूसरे को सतर्क करें, हाथी दिखने पर नजदीकी वन अमला को सूचित करें। हाथी विचरण क्षेत्र में रात में सफर नही करने की अपील किया है।




