Friday, March 6, 2026

डौंडीलोहारा के वार्ड 2, 3 और 4 में डायरिया का प्रकोप स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी पीड़ित लोगों को देखने पहोचे नगरपंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम

 

डौंडीलोहारा के वार्ड 2, 3 और 4 में डायरिया का प्रकोप स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी पीड़ित लोगों को देखने पहोचे नगरपंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम

बालोद :- डौंडीलोहारा के वार्ड 2, 3 और 4 में डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है। जहां से लगभग 15 लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। जिन्हें इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही संवेदनशील नगर पंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम भी अस्पताल पहुंचे और मरीज का हाल-चाल जाना साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जल्द से जल्द मरीजों को स्वस्थ करने को लेकर निर्देशित किया ।

तो वहीं वार्डों में पानी की टेस्टिंग, डायरिया फैलने के कारणों की जांच, गोली वितरण करने को लेकर भी बात कही। लोगों को भी उन्होंने पानी की शुद्धता को लेकर ध्यान रखने की बात कही।

इस दौरान उनके साथ पार्षद ममता शर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!