Friday, March 6, 2026

बालोद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा  साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम ,स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों से जागरूक किया l

 

🔷बालोद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा  साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम ,स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों से जागरूक किया l

🔷ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत हेतु 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने, साइबर जागरूक रहने के लिए साइबर प्रहरी को सोशल मीडिया पर फॉलो करने दिए सुझाव।

🔷बालोद पुलिस द्वारा इस बहुआयामी जनजागरुकता कार्यक्रम में सोशल मीडिया साइट्स  (इंस्टाग्राम,फेसबुक,टेलीग्राम आदि) से ऑनलाइन शॉपिंग ना करने, वैध ई कॉमर्स प्लेटफार्म का उपयोग करने का दिया सुझाव।टेलीग्राम ,फेसबुक आदि से प्राप्त शेयर ट्रेडिंग एप्लीकेशन , लिंक पर पैसा निवेश न करने .apk फाइल  को क्लिक न करने दिए सुझाव।

🔷️नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करा नशे से दूर रहने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो को कर रहें जागरूक।

🔷किसी भी प्रकार के खबरों की सत्यता को जांचे बिना  सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने की जानकारी दी गई।

बालोद :- दिनांक 25.08.2025– को पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण मे बालोद पुलिस द्वारा जिले में निरंतर साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
                
इसी क्रम में आज शासकीय आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाटाबोड़ में एसडीओपी बालोद द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के दौरान स्कूल के शिक्षकों और छात्र छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव हेतु ठगी के तरीकों जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शॉपिंग न करने, शॉपिंग के लिए वैध ई कॉमर्स साइट का सावधानी पूर्वक उपयोग करने ,व्हाट्सअप ,इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म में  प्राप्त किसी भी ट्रेडिंग ऐप या लिंक को नहीं खोलने ,किसी भी प्रकार के खबरों की सत्यता को जांचे बिना  सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने की जानकारी दी गई।
             शिक्षकगण एवं छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव
हेतु विद्यार्थियों को बताया गया कि मोबाइल का लत एवं गलत उपयोग कैसे विद्यार्थी जीवन को प्रभावित करता है, सोशल मीडिया अपराध, ऑनलाइन गेमिंग, अनजान लिंक और ओटीपी शेयरिंग से जुड़े साइबर फ्रॉड के खतरों के बारे में बताया गया। मोबाइल का उपयोग पढ़ाई एवं कौशल विकास हेतु नियंत्रित समय सीमा में करने सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग, मजबूत पासवर्ड, और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के टिप्स दिए गए।छात्रों को यह भी जानकारी दी गई कि साइबर अपराध होने की स्थिति में वे 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा द्वारा
*नशामुक्ति अभियान के तहत – ‘नशा मुक्त भारत की ओर’:-*
नशामुक्ति विषय पर की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें छात्रों को यह समझाया गया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। पारिवारिक जीवन में कलेश उत्पन्न करता है, अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है, विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, बेहतर जीवनशैली अपनाने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। साथ ही छात्रों को नशे के विरुद्ध संकल्प भी दिलवाया गया।
साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान में स्कूल के छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने थाना प्रभारी बालोद द्वारा इनाम भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं टीचर्स को यातायात के नियमों से अवगत कराकर कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने, सिग्नल रूल्स फॉलो करने, प्रॉपर सीटबेल्ट एवं हेलमेट लगाने व अन्य ट्रैफिक रूल्स बताया जाकर जागरूक किया गया।

*जागरूकता के दिशा में एक सशक्त कदम:-*
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में जिले के अन्य विद्यालयों एवं अन्य स्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहेंगे ताकि साइबर सुरक्षित, नशामुक्त और कानून-सचेत समाज का निर्माण हो सके।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में शासकीय आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाटाबोड़ के प्राचार्य श्री सी.एल.सिन्हा समस्त शिक्षकगण एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी बालोद श्री शिशुपाल सिन्हा ,साइबर सेल से गुलज़ारी साहू रविकांत गंधर्व,बालोद थाना से मोहन कोकिला ,मनोज चंद्र एवं सभी छात्र छात्राएं  उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!