Monday, March 2, 2026

लघु वनोपज संग्राहकों की आजीविका को सशक्त बनाने कार्यशाला का हुआ आयोजन कलेक्टर श्रोमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

 

लघु वनोपज संग्राहकों की आजीविका को सशक्त बनाने कार्यशाला का हुआ आयोजन
कलेक्टर श्रोमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों को
समन्वय बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश


बालोद, :- जिले में लघु वनोपज संग्राहकों की आजीविका को सशक्त बनाने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आदिमजाति कल्याण विकास विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मंे लघु वनोपज संग्राहकों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अवगत कराया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन फाॅर इकोलाॅजिकल स्क्रूटिनी एंड लोकल इंस्टीट्यूशन द्वारा ग्राम स्तर पर महिला स्वसहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा उन्हें लघु वनोपज की आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में बनाने चर्चा की गई। इसके लिए स्वयं स्वसहायता समूहों की ट्रेनिंग की बात कही गई। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए समिति गठित की जाएगी। जिसके पश्चात आगामी माह में समूहों की बैठक हेतु कार्ययोजना बनाई जाएगी। कार्यशाला में आजीविकामूलक और सामुदायिक वन संसाधन के संबंध में पावर प्वाईंट के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विजय सिंह कंवर सहित राजस्व, वन, आदिम जाति कल्याण, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Previous article
Next article
🔷बालोद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा  साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम ,स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों से जागरूक किया l 🔷ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत हेतु 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने, साइबर जागरूक रहने के लिए साइबर प्रहरी को सोशल मीडिया पर फॉलो करने दिए सुझाव। 🔷बालोद पुलिस द्वारा इस बहुआयामी जनजागरुकता कार्यक्रम में सोशल मीडिया साइट्स  (इंस्टाग्राम,फेसबुक,टेलीग्राम आदि) से ऑनलाइन शॉपिंग ना करने, वैध ई कॉमर्स प्लेटफार्म का उपयोग करने का दिया सुझाव।टेलीग्राम ,फेसबुक आदि से प्राप्त शेयर ट्रेडिंग एप्लीकेशन , लिंक पर पैसा निवेश न करने .apk फाइल  को क्लिक न करने दिए सुझाव। 🔷️नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करा नशे से दूर रहने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो को कर रहें जागरूक। 🔷किसी भी प्रकार के खबरों की सत्यता को जांचे बिना  सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने की जानकारी दी गई।
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!