Wednesday, March 4, 2026

विद्यार्थी जीवन है व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखण्ड, इसके प्रत्येक पलों का करें सदुपयोग :- चंद्रेश ठाकुर पोष्ट मेट्रीक आदिवासी बालक छात्रावास महेश नगर राजनांदगांव में छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया गया गठन कैरल्स कोठारी बने अध्यक्ष, विक्रम मण्डावी को मिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदार

 

विद्यार्थी जीवन है व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखण्ड, इसके प्रत्येक पलों का करें सदुपयोग :- चंद्रेश ठाकुर
पोष्ट मेट्रीक आदिवासी बालक छात्रावास महेश नगर राजनांदगांव में छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया गया गठन
कैरल्स कोठारी बने अध्यक्ष, विक्रम मण्डावी को मिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदार


राजनांदगांव,:-  शासकीय पोष्ट मैट्रीक आदिवासी बालक छात्रावास महेश नगर राजनांदगांव के पूर्व अध्यक्ष एवं जनसंपर्क अधिकारी जिला बालोद श्री चन्द्रेश ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखण्ड है। उन्होंने कहा कि जो बुनियाद एवं संस्कार व्यक्ति को विद्यार्थी जीवन में प्राप्त होता है, उसी के आधार पर व्यक्ति के जीवन की भावी ईमारत खड़ी की जा सकती है।

श्री ठाकुर रविवार 17 अगस्त को शासकीय पोष्ट मैट्रीक आदिवासी बालक छात्रावास महेश नगर राजनांदगांव में छात्रसंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों गठन के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि सत्र 2025-26 के छात्रावास के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के गठन प्रक्रिया के अंतर्गत सर्व सम्मति से वर्तमान अध्यक्ष श्री कैरल्स कोठारी को उनके बेहतर कार्यों के फलस्वरूप उन्हें दोबारा मौजूदा सत्र के लिए अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया है। इसके साथ ही छात्रावास के विद्यार्थियों के द्वारा श्री विक्रम मण्डावी को उपाध्यक्ष, प्रफुल्ल मंडावी को सचिव, डिकेश्वर मण्डावी को सह सचिव, चंद्रहास चन्द्रवंशी को मुख्य सलाहकार, मनीष रावटे को अनुशासन मंत्री, नागेश भुआर्य को स्वास्थ्य मंत्री, भागवत कोमरे को मेष संरक्षक, वासुदेव हारमें को क्रीडा सचिव, हरिशंकर मण्डावी को विद्युत मंत्री, उपेन्द्र मण्डावी को संस्कृति मंत्री, महेन्द्र पोरेटी को पुस्तकालय प्रभारी, इन्द्रजीत चन्द्रवंशी को कम्प्यूटर प्रभारी, आशीष हारमे को सफाई मंत्री, भावेश भुआर्य को बागवानी मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर आरएस मण्डावी, नंद कुमार अमरिया, छात्रावास के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री रोहित घराना, नंद किशोर धुर्वे, श्री मनोज पिस्दा, महेन्द्र माहले सहित वरिष्ठ छात्रों के अलावा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या छात्रावासी छात्रगण उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री चंद्रेश ठाकुर एवं वरिष्ठ छात्रों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री चंद्रेश ठाकुर ने छात्रावासी विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र का अनमोल धरोहर बताते हुए कहा कि आप सभी के ऊपर आपके परिवार समाज, राष्ट्र तथा शिक्षण संस्थानों की आशाएं एवं आकांक्षाएं जुड़ी हुई है। इसलिए आप सभी जीवन के इस महत्वपूर्ण कालखण्ड का सदुपयोग करते हुए स्वयं तथा अपने माता-पिता, परिवार एवं इस संस्थान का नाम रोशन कर राष्ट्र एवं समाज के विकास में सहभागी बने। श्री ठाकुर ने कहा कि छात्रावास संस्कार भूमि एवं समाज के गरीब एवं वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के लिए संरक्षण स्थली है। जहाँ पर जीवन की बुनियादी तहजीब सिखलाई जाती है। उन्होंने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है कि आपको छात्रावास में निवास करने का अवसर प्राप्त हुआ है। श्री ठाकुर ने कहा कि इसका अनुभव आगामी कुछ दिनों में आप स्वयं अनुभव करने लगेंगे। इस अवसर पर छात्रावास के भूतपूर्व विद्यार्थी व्याख्याता श्री आरएस मण्डावी ने छात्रावासी जीवन एवं विद्यार्थी जीवन की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में श्री नंद कुमार अमरिया, श्री रोहित घराना, श्री नंद किशोर धुर्वे एवं मनोज पिस्दा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रावासी विद्यार्थियों को छात्रावास की गौरवशाली विरासत एवं गौरव, गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील भी की।
–00–

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!