एसडीएम गुरुर आरके सोनकर ने वृद्धाश्रम पहुँचकर वृद्धजनों का जाना हालचाल
वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी

बालोद, :- एसडीएम गुरूर श्री रामकुमार सोनकर गत दिनों संयुक्त जिला कार्यालय के समीप आदमाबाद स्थित वृद्धा आश्रम में रह रहे गुरूर विकासखण्ड के वृद्धजनों का हाल-चाल जानने वृद्धाश्रम पहुँचे। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय बात-चीत कर उनका हाल-चाल जाना।
इसके अलावा श्री सोनकर ने वृद्धजनों से वृद्धाश्रम में मिलने वाली समय पर भोजन, नाश्ता, इलाज, मनोरंजन, साफ-सफाई, उनका समुचित देख-रेख आदि सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
एसडीएम श्री सोनकर के सहज एवं आत्मीय बातचीत एवं व्यवहार से वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। मौके पर उपस्थित एक बुजुर्ग ने कहा कि जब कोई उनसे मिलने आते हैं तो मन में खुशी की लहर दौड़ जाती है। इस दौरान श्री सोनकर ने वृद्धजनों को बेहतर सुविधा एवं अनुकूल परिवेश की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंध में प्रबंधन के लोगों से चर्चा भी की।




