:– अपराध की रोकथाम के लिए व्यापारी संघ पुरूर का लिया गया बैठक।
:- अपराध की रोकथाम के लिए थाना प्रभारी पुरूर के द्वारा दिया गया दिशा निर्देश।

बालोद :- पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक प्रदीप कंवर के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम के संबंध में व्यापारी संघ पुरूर का लिया गया बैठक, अपराध की रोकथाम के लिए थाना प्रभारी पुरूर के द्वारा दिया गया दिशा निर्देश।

आज दिनांक 16.08.2025 को थाना प्रभारी पुरूर प्रदीप कंवर के द्वारा अपराध की रोकथाम के लिए व्यापारी संघ पुरूर का बैठक लिया गया। तथा बैठक में सभी व्यापारीगण, दुकानदार, वरिष्ठ नागरिक एवं पदाधिकारी उपस्थित आये, जिन्हे थाना प्रभारी पुरूर के द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु सायबर फाड, ऑनलाईन धोखाधडी, नशे के कारण हो रहे अपराथ, बढते अपराध व उसके रोकथाम संबंधी दिशा निर्देश दिया गया।
समय सीमा में दुकान बंद करने हेतु पुरूर क्षेत्र में स्थित ढ़ाबा, चाय दुकान, पान ठेला को रात्रि 11.00 बजे तक बंद करने हेतु संचालको द्वारा सहमति दिया गया है। तथा अपराध की रोकथाम के लिए अपनी सुरक्षा को दृष्टिगत् रखते हुए अपने-अपने निवास/दुकानो में सीसीटीवी कैमरा लगाकर रखने एवं नियमित सीसीटीवी कैमरा चेक करते रहने की सलाह दिया गया।
यातायात नियमो का सभी को पालन करते हुए व्यस्ततम एन एच 30 मार्ग में बेतरतिब खडे वाहनो की पार्किंग, रख रखाव से होने वाली दुर्घटनाओ से बचने की सलाह दी गई। तथा रोड पर घुम रहे गौवंश के पशु पालको को अपने अपने घरो में बाधकर रखने की सलाह दी गई। तथा ग्राम पुरूर के व्यापारी संघ, व्यवसायी, दुकानदारो, चाय दुकान, होटल, ढ़ाबा को समय में चालू एवं बंद करने, तथा संदिग्ध व्यक्तियो एवं अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो की सूचना थाना में देने की अपील की गई। जिससे अपराध में रोकथाम की जा सके। तथा अधिक से अधिक व्यक्यिो को सायबर प्रहरी ग्रुप में जुडकर जागरूक रहने अपील की गई।




