अवैध प्रार्थना सभा व धर्मांतरण के विरोध में हिंदू संगठन ने निकाला आक्रोश रैली,हीरापुर के हजारों लोग बारिश में भीगते सड़क में उतरे

बालोद :- आज बालोद जिला के अंदर धर्मांतरण,अवैध प्रार्थना सभा व गौ तस्करी व हीरापुर में कब्रिस्तान की मांग के विरोध में सुबह से ही हो रहे बारिश के बीच ग्राम हीरापुर के सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के अंदर बड़ी आक्रोश रैली निकाला हीरापुर से प्रारंभ यह रैली मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय बालोद पहुंचा जहां एसडीएम को मांगपत्र व ज्ञापन सौपा व आक्रोश रैली में शामिल सभी ग्रामीणजन ट्रैक्टरों में सवार होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे व धर्मांतरण के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गई।

धर्मांतरण,गौ तस्करी व कब्रिस्तान की मांग को लेकर रैली में शामिल सैकड़ो सनातन हिन्दू समाज के लोग काफी आक्रोशित थे शहर में हो रहे बारिश के बीच भी रैली में शामिल लोगो का जोश कम नही हुआ।

हिन्दू संगठन व ग्रामीणों की यह मांग :-जिले में सनातन हिंदू धर्म समाज को कमजोर करने,आपस मे बांटने व समाज के बीच वैमनस्यता फैलाने का काम लंबे समय से कुछ धर्मांतरित हिंदू ईसाई जो कि अपने आप को ईसा मसीह के प्रति विश्वासी शब्द का इस्तेमाल कर ईसाई धर्मावलंबी बताते है। के द्वारा गैर कानूनी रूप से मतांतरण व धर्मांतरण को बढ़ावा देने गांव गांव में अपने घरों में अवैध प्रार्थना सभा का संचालन कर रहे है। इनके द्वारा किये जा रहे ऐसे धर्मविरोधी कार्य से शहर,नगर,सहित बालोद जिला के कई ग्रामों में आपसी विवाद की स्थिति निर्मित हुवा है। वही कई स्थानों पर भविष्य में बड़ी घटना होने की आशंका भी बना हुआ है।
इन स्थानों पर मतांतरण के काम के लिए चल रहा अवैध प्रार्थना सभा :- आक्रोश रैली में शामिल संगठन के द्वारा कुछ की चिन्हित स्थानों की जानकारी प्रशासन को दिया गया वही बताया गया किजी बालोद जिले के शहर से लगे गांव हीरापुर,सिवनी,कुन्दरूपार,डौंडी नगर, मरकाटोला गुदुम डौंडीलोहारा नगर, पसौद,साल्हे बाजार,संजारी,रानाखुजजी,अर्जुन्दा के मनकी,माहूद बी,गुंडरदेही के रेंगाकठेरा, दल्ली राजहरा के वार्ड 5,चिखलाकसा सिनेमा टाकीज के सामने,गुरुर क्षेत्र के धनोरा,सनोद,भोथली सहित अन्य स्थानों पर तेजी के साथ अवैध प्रार्थना सभाओं का प्रचलन बढ़ा है। जिसको बंद करने की मांग किया गया
विश्व हिंदू परिषद ने मांग कर कहा कि :-बालोद जिले के ग्राम सनोद व हीरापुर में दो पक्षों में विवाद की स्थिति भी ऐसे ही कारणों को लेकर बना हुआ है। जिले के अंदर हिंदू धर्म समाज के आस्था के केंद्र बिंदु मठ मंदिरों पर हमले बढ़े है। वही मंदिरों को तोड़ कर देव प्रतिमाओं को खंडित करने का काम पूर्व में डौंडीलोहारा ब्लाक के वनांचल ग्राम पिपरखार गोटीटोला में बने हनुमान मन्दिर में तोड़फोड़ किया गया जिसकी जांच आज तक पूरी नही की गई है। वही वर्तमान में बालोद शहर से लगे ग्राम ओरमा के शिवलिंग व मंदिर को भी कुछ धर्मविरोधियो के द्वारा नुकसान पहुँचाया गया है। जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नही किया जा सकता है। जिले के अंदर दो बड़े मवेशी बाजार क्रमशः खेरथा बाजार( डौंडीलोहारा) व करहीभदर ( बालोद ब्लाक) से कुछ गौ तस्कर मवेशी खरीदी बिक्री की आड़ लेकर गलत तरीके के कार्यो को अंजाम दे रहे है। व सैकड़ो की संख्या में बाजार की आड़ लेकर गौ तस्कर गौमाता की तस्करी कर सीमावर्ती जिलों में भेज रहे है। हाल की घटनाओं में देहान जंगल,तांदुला किनारे से लगे मार्ग,बड़भूम सड़क मार्ग,चारामा से लगे बालोद जिला के सीमावर्ती गांवों की ओर से लगातार मवेशी तस्करी हो रहा है।वही डौंडी नगर पंचायत के गौठान से बड़ी संख्या में मवेशी गायब कर दिए जिसका सही जांच कर अन्य दोषियों की भी गिरफ्तारी किया जाए।
हीरापुर के ग्रामीणों ने बताया :- बालोद शहर से लगे ग्राम हीरापुर में अवैध प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर कई हिन्दू परिवारों का मतांतरण करवा दिया गया है।और अब धर्म परिवर्तित कुछ परिवारों के साथ मिलकर ईसाई मिशनरी के कुछ लोगो के द्वारा लगातार गांव के आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।जिससे गांव का वातावरण बिगड़ने लगा है। ग्राम हीरापुर में बिहारीलाल साहू व अन्य 8 लोगो ने प्रशासन को पत्र लिखकर हीरापुर में ( ईसाई) कब्रिस्तान की मांग किये है। जबकि सभी के नाम मे हिंदू धर्म का जातिसूचक सरनेम का उपयोग किया गया है। इनके अनुसार ये वर्षो से ईसाई धर्म को मानते आ रहे है तो कानूनन इनको ईसाई कब्रिस्तान में ही दफन करना होगा और इनके लिए बालोद शहर में ईसाई कब्रिस्तान उपलब्ध है। जहां पर ये अपने परिजनों का अंतिम क्रियाकर्म कर सकते है। मात्र 9 परिवार के द्वारा हीरापुर में भूमि की मांग कर शांत माहौल को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। जिससे धार्मिक उन्माद बढ़े शांतिभंग हो इसलिए हीरापुर में कब्रिस्तान हेतु भूमि की मांगपत्र को खारिज किया जाए।
नही मिलेगा कब्रिस्तान के लिए जगह- जिला प्रशासन से चर्चा के बाद यह निर्णय हुआ कि हीरापुर में कब्रिस्तान के लिए जगह नही दी जाएगी,वही जिले के अंदर चल रहे अवैध प्रार्थना सभाओं पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक के साथ विश्व हिंदू परिषद व हीरापुर के ग्रामीणों की बैठक जिला कलेक्टर कक्ष में हुई जिसमें अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई
इस आक्रोश रैली में आज प्रमुख रूप से जिला विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष बलराम गुप्ता, विनोद साहू, जिला मंत्री राजेश सोनी,पोषण बनपेला,अजय अग्रवाल,सत्या साहू,पूजा जैन,नीलेश श्रीवास्तव,रूपेश सिन्हा,शंकर साहू,उमेश सेन,मोनू सोनवानी,हीरापुर सरपंच सहित अध्यक्ष ग्राम विकास समिति हीरापुर हेमंत साहू. कुशल ठाकुर. रमेश निषाद. हेमराज साहू.खिलावन निषाद. शंतानु निषाद. कुबेर निषाद.परमानंद साहू.बिहारी यादव.कुंजलाल साहू .संतराम,सोना साहू, साहू,उषा साहू,प्रदीप मिनपाल,परस साहू,बोधन भट्ट,जितेंद्र साहड़ा,रोमा राय,मुरली साहू, जयंत साहू,चौलेश देशमुख,मुरली साहू, तुषार डिमर,कमल बजाज,सोनू भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में हिन्दू धर्म समाज के लोग शामिल रहे।




