20 जुलाई रविवार को मालीघोरी खपरी में विशाल कावड़ यात्रा का ऐतिहासिक आयोजन ,
नर्मदा धाम सुरसुरी देवरी की पवित्र जल कुंड से निकलने वाली कावड़ यात्रा सैकड़ों कावड़िए कावड़ उठा कर ऐतिहासिक पुरातत्व कुकुर देव शिव मंदिर मालीघोरी खपरी पहुंच भोलेनाथ का कुंड के पवित्र जल से किया जायेगा अभिषेक

बालोद (मालीघोरी) :- 20 जुलाई रविवार को मालीघोरी खपरी में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
नर्मदा धाम सुरसुरी देवरी की पवित्र जल कुंड से निकलने वाली कावड़ यात्रा सैकड़ों कावड़िए कावड़ उठा कर
ऐतिहासिक पुरातत्व कुकुर देव शिव मंदिर मालीघोरी खपरी पहुंच भोलेनाथ का कुंड के पवित्र जल से अभिषेक करेंगे।
महादेव का अभिषेक कर बालोद जिले सहित प्रदेश व देश में खुशहाली की कामना करेंगे।इस विशाल कावड़ यात्रा में संत राम बालक दास महात्यागी पाटेश्वर धाम डोंडी लोहारा , आचार्य पंडित युवराज पांडे राष्ट्रीय कथावाचक अमलीपदर जिला गरियाबंद, पंडित राजेश तिवारी, राज राजेश्वर राधाबल्लभ सेवा संस्थान ग्राम कामता बोल बम समिति ग्राम मालीघोरी, पाटेश्वर संस्कार वाहिनी बड़ेजूंगरा ,बोल बम सेवा समिति ग्राम कोरगुडा के सदस्य, व बाबा अवधूतेश्वर धाम ग्राम भेडी लोहारा के सदस्य विशेष रूप से शामिल रहेंगे । आयोजक समिति ने विशाल कांवड यात्रा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं को सुबह 6:00 बजे कुकुर देव मंदिर प्रांगण ग्राम खपरी मांलीघोरी उपस्थित होने की अपील किया है।
कुकुर देव मंदिर से नर्मदा धाम प्रस्थान हेतु बस/ गाड़ियों की व्यवस्था की गई है बुजुर्ग एवं महिला कावड़ यात्रियों हेतु निशुल्क विशेष बस व्यवस्था की गई है | शेष श्रद्धालु पदयात्रा करेंगे |




