Monday, March 2, 2026

शहर में बिजली कटौती की समस्या : – जिले क़द्दावर भाजपा नेता राकेश यादव ने मुख्यमंत्री और राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अध्यक्ष के नाम लिखा पत्रनए सहायक अभियंता कार्यालय और शहरी ग्रामीण का डीसी अलग करने के लिए सांसद को सौंपा पत्र

 

शहर में बिजली कटौती की समस्या : – जिले क़द्दावर भाजपा नेता राकेश यादव ने मुख्यमंत्री और राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अध्यक्ष के नाम लिखा पत्रनए सहायक अभियंता कार्यालय और शहरी ग्रामीण का डीसी अलग करने के लिए सांसद को सौंपा पत्र

बालोद :- बालोद जिला मुख्यालय में आए दिन बिजली गुल हो जाने की शिकायत सामने आती रहती है जिसके चलते शहर वासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतें होती है। लोगों किसी परेशानी को देखते हुए भाजपा नेता राकेश यादव ने मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अध्यक्ष के नाम कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग को पत्र सौंपकर बिजली संबंधित समस्या से अवगत कराया।

विभाग में कर्मचारियों की कमी

भाजपा नेता ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखते हुए कहा कि बालोद जिला बनने के बाद विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन जिले के अनुरूप विद्युत विभाग में कर्मचारियों की कमी है।

बालोद जिला मुख्यालय में विद्युत सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए नए सहायक अभियंता कार्यालय खोले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नए कार्यालय खोले जाने की मांग रखी।

ग्रामीण और शहरी का डीसी हो अलग

भाजपा नेता राकेश यादव ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि बालोद डीसी में 18718 उपभोक्ता है। उपभोक्ता अधिक होने के कारण विद्युत से संबंधित पर्याप्त सुविधा आम जनता को नहीं मिल पा रहा है और ना ही लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैय्या हो पा रही है। कर्मचारियों की भी कमी है शिकायत करने पर समाधान करने मे महीना लग जाते हैं। शहर में रात दिन कट ऑफ होता है।

DocScanner 16 Jul 2025 9-16 am

ग्रामीण क्षेत्र में धान की फसलों को पर्याप्त पानी नहीं पी पा रहा है। किसान, आम जनता, दुकानदार, विद्यार्थी सहित हर वर्ग के लोग काफी परेशान है।

बालोद शहर में 9900 उपभोक्ता और बालोद ग्रामीण में 8715 उपभोक्ता है। भाजपा नेता राकेश यादव ने शहर और ग्रामीण की डीसी अलग करने और विभाग में तकनीकी कर्मचारी की कमी को जल्द पूरा करने के लिए पत्र सौंपा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!