प्रधानमंत्री पर टिपण्णी करना पड़ा शिक्षक को भारी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव ने जिला कलेक्टर श्रीमती मिश्रा से मुलाकात कर सहा. शिक्षक को तत्काल जाँच कर निलम्बन की मांग करते हुए सौपा शिकायत पत्र

बालोद :- सामान्य पद पर नहीं, बल्कि शासकीय विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ एक शख्स ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी कर न सिर्फ अपनी मर्यादा लांघी, बल्कि सिविल सेवा आचरण नियमों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई।
इस गंभीर मामले में भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा और शिक्षक को तत्काल निलंबित कर जांच की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, भोज सिन्हा, जो कि शासकीय प्राथमिक शाला बासीन (विकासखंड गुरूर) में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, ने 12 मई 2025 को फेसबुक पर एक पोस्ट में देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की है। पोस्ट हेमकांत हरिशपुरी गोस्वामी के फेसबुक पर था, जिस पर भोज सिन्हा ने यह आपत्तिजनक कमेंट किया।
राकेश यादव ने कहा कि यह न केवल एक शिक्षक की गरिमा को अपमानित करने वाला कृत्य है, बल्कि सिविल सेवा आचरण के नियमों का सीधा उल्लंघन है। एक शिक्षक समाज का निर्माता होता है, वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करे तो यह पूरे तंत्र की नैतिकता पर सवाल है।
यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह कृत्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाता है, और ऐसे शिक्षक का पद पर बने रहना शिक्षा तंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भोज सिन्हा को तत्काल निलंबित कर इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।




