जिले में धरती आबा जन भागीदारी अभियान के अंर्तगत राष्ट्रव्यापी जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविरों का 30 जून तक होगा आयोजन :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा
कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पत्र जारी कर सफल संचालन के दिए निर्देश।

बालोद, :- 17 जून बालोद जिले में धरती आबा जन भागीदारी अभियान के अंर्तगत राष्ट्रव्यापी जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविरों का आायोजन 15 जून से 30 जून 2025 तक किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने बताया कि जिले में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंर्तगत 186 ग्रामों में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए राष्ट्रव्यापी जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में ग्राम स्तर व कलस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन कर चयनित ग्रामों में जनजातीय परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, बीमा कवरेज, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलॉग पेंशन, विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण, महिला एंव बाल कल्याण, टीकाकरण, जनजातीय परिवार के घरों में नल कलेक्शन, विद्युत कलेक्शन, उज्जवला, कौशल प्रशिक्षण, इत्यादि सेवाएं प्रदाय की जा रही है। इसके साथ ही सिकल सेल, की जॉच व स्वास्थ शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पत्र जारी कर अभियान के सफल संचालन के निर्देश दिए हैं।




