Monday, March 2, 2026

इस वर्ष 2025 शा. घनश्याम सिंह गुप्त सना. महा.में स्नातक परीक्षा परिणाम से छात्र है असन्तुष्ट  परीक्षा परिणाम को लेकर लगाया गड़बड़ी का आरोप , छात्र नेता अभिन्न यादव ने  कुलपति के नाम सौपा ज्ञापन

 

इस वर्ष 2025 शा. घनश्याम सिंह गुप्त सना. महा.में स्नातक परीक्षा परिणाम से छात्र है असन्तुष्ट  परीक्षा परिणाम को लेकर लगाया गड़बड़ी का आरोप , छात्र नेता अमिन्न यादव ने  कुलपति के नाम सौपा ज्ञापन

बालोद :-  जिला मुख्यालय के Center 101-शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्ना. महा. विद्या बालोद बी. कॉम द्वितीय वर्ष मार्च-अप्रैल 2025 में हुये परीक्षा का परीक्षा परिणाम बहुत ही निराशा जनक रहा है।  छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिणाम को देखते हुए लगता है कि उत्तर पुस्तिका को जांचने में बेहद लापरवाही हुई है। अधिकांश छात्र-छात्राओं को अलग-अलग विषयों में 0 अंक, अंक व 2 अंक प्राप्त हुआ है।

यह अंक विश्वविद्यालय प्रशासन पर उत्तर पुस्तिका जांचने में गड़बड़ी को दर्शाता है।

छात्र नेता अभिन्न यादव ने कहा कि ज्यादातर छात्र-छात्राओं को तीन से चार विषयों में फेल कर दिया गया है। जो कि छात्र-छात्राओं के मनोबल को तोड़ता है। साल भर मेहनत करने वाले छात्र-छात्राएं इस परिणाम से असंतुष्ठ है।

छात्रों ने  निवेदन किया है कि उत्तर पुस्तिका पुनः जांच किया जायें। ताकि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो और उन्हे उनके मेहनत के अनुसार परिणाम मिल सकें।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वाले छात्रों में शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय(Centre -101) बी.कॉम भाग- 2 के परीक्षा परिणाम मार्च – अप्रैल 2025 में हुई लापरवाही के कारण पुनः गणना एवं मूल्यांकन हेतु कुलसचिव को ज्ञापन सौपा गया जिसमे अभिन्न यादव , तेशांत , चैतन्य, कुशेन्द्र ,लवेन्द्र
नवीन,रजत, ओम,साकेत,अभिषेक , प्रियांश, नोखील, डोमन, रोशन आदि उपस्थित थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!