जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन कर जताया विरोध ,भाजपा सरकार के खिलाफ की नारे बाजी
इस दौरान अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

बालोद :- केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा सुकमा जिला स्थित कांग्रेस भवन को अटैच किए जाने के खिलाफ बालोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन किया।
इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वही इस दौरान अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को लेकर कांग्रेसियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।बालोद के राजीव भवन के सामने कांग्रेसियों ने ईडी का पुतला फूंका।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में पुतले को आग के हवाले कर बाहर निकलते ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमझटकी चलती रही।कांग्रेसियों ने एक सूर में कहा कि भाजपा की सरकार के द्वारा ईडी का जिस ढंग से दुरुपयोग किया जा रहा है। वह अत्यंत ही निंदनीय है ।
भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सत्ताधारी दल द्वारा ऐसा कृत्य किया जाना शर्मनाक है, अपने विरोधी दलों को परेशान करने की मंशा से भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का लगातार दुरुपयोग कर रही है कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
गुरुवार को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को लेकर कांग्रेसियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। राजीव भवन से जय स्तंभ चौक तक मौन रैली निकाल कर स्थानीय जयस्तंभ चौक में श्रद्धांजलि दी गई । इस दौरान मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, पूर्व विधायक डोर्मेंद्र भेड़िया ,पूर्व विधायक भैया राम सिंहा, कृष्णा दुबे, महामंत्री रतिराम कोसमा, प्रेमचंद क्षीरसागर, धीरज उपाध्याय, नरेंद्र सिंन्हा ,अनिल यादव, अंचल प्रकाश साहू, रवि जायसवाल, दाऊद खान, के. ईश्वर राव ,लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, कमल टूवानी, हरचरण कत्याल ,अनिल चेनानी, देवेंद्र साहू, रीता सोनी, चमेली साहू, वैभव साहू, यस परचानी, आबिद खान, सुनील मांडवी, देवेंद्र साहू, पवन साहू, मनोज ठाकुर, निर्देश पटेल, विनोद बंटी शर्मा ,सुमित शर्मा, सतीश यादव, कमलेश श्रीवास्तव ,नारायण साहू, ऐनु साहू, राजकुमारप्रभाकर, धर्मेंद्र रामटेक, वैभव शर्मा, साजन पटेल, मेघनाथ साहू, लोकनाथ निषाद, दिनेश साहू, चंद्रहास साहू, अनिल सुथार, राकेश उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




