Monday, March 2, 2026

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जिला पंचायत बालोद के सामान्य सभा की पहली बैठक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से प्राप्त किया गया परिचय, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में दिवगंत हुए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जिला पंचायत बालोद के सामान्य सभा की पहली बैठक
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से प्राप्त किया गया परिचय, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में दिवगंत हुए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि


बालोद, :- 13 जून त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत बालोद के नवीन कार्यकारिणी के गठन के उपरांत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्रकार की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत के पहली सामान्य सभा की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जिला पंचायत के सामान्य सभा की पहली बैठक के दौरान बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। इस दौरान बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गुरूवार 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे मंे बड़ी संख्या में लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने विमान हादसे में दिवंगत हुए लोगों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक सहित विभिन्न समितियों के सभापति, जिला पंचायत सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

–00–

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!