Friday, March 6, 2026

विकसित भारत का अमृत काल :– सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महामंत्री ने बालोद में मोदी सरकार की उपलब्धियां पर प्रदर्शनी का लोकार्पण किया

विकसित भारत का अमृत काल :– सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महामंत्री ने बालोद में मोदी सरकार की उपलब्धियां पर प्रदर्शनी का लोकार्पण किया

{भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद :- दिनांक: 12 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  रामू रोहरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता की शुरुआत जिला महामंत्री  राकेश छोटू यादव द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों और संवाददाताओं का परिचय देकर की गई। इस दौरान श्री रामू रोहरा ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की नीतियों, योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है और आज देश आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की दिशा में आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।

यह 11 वर्षों की यात्रा 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम और प्रधानमंत्री के संकल्प के साथ संभव हो सकी है।

रामू रोहरा ने कहा,

“11 साल का यह सफर केवल सरकार की योजनाओं का नहीं, बल्कि एक नए भारत के आत्मविश्वास, नवाचार और विकास का प्रतीक है। पहले ‘यह नहीं हो सकता’ की सोच थी, अब ‘यह जरूर होगा’ का विश्वास है।”

उन्होंने कांग्रेस के 70 वर्षों के शासनकाल की तुलना में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को उजागर करते हुए कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार की जगह विकास की चर्चा होती है। अब योजनाओं का लाभ सीधे जनता के खातों में पहुँचता है और देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

प्रमुख उपलब्धियाँ

धारा 370 की समाप्ति

तीन तलाक पर प्रतिबंध

जीएसटी लागू

पीएम गरीब कल्याण योजना

उज्ज्वला योजना

आयुष्मान भारत

पीएम किसान सम्मान निधि

जल जीवन मिशन

ऑपरेशन सिंदूर – भारत के साहस और संकल्प का प्रतीक है

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों ने देश को अंधकार से उजाले, निराशा से आशा और भ्रष्टाचार से सुशासन तक पहुँचाया है।

इस अवसर पर मोदी सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की एक प्रदर्शनी रखी गई जिसे दीप प्रज्वलित कर प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री रामू रोहरा एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं ने आरंभ किया।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के
अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ,प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शुक्ला,पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ,सह संयोजिका ललिता पेमन साहू,कमल पनपालिया :– जिला मीडिया प्रभारी,कार्यक्रम में जिले एवं मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कमल पनपालिया
मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!