Wednesday, March 4, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिवनी स्थित रिजर्व फाॅरेस्ट में किया गया सघन वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर, अपर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत किया पौध रोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिवनी स्थित रिजर्व फाॅरेस्ट में किया गया सघन वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

कलेक्टर, अपर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने
’एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत किया पौध रोपण


बालोद, :- 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन विभाग जिला बालोद के द्वारा कलेक्टोरेट मार्ग सिवनी के रिजर्व फाॅरेस्ट क्रमांक 248 के वन भूमि में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें ’एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, श्री नूतन कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने पौध रोपण किया।

इस अवसर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संपूर्ण जीव-जगत के लिए पेड़-पौधों की महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौध रोपण करने तथा रोपे गए पौधे की सुरक्षा हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!