Friday, March 6, 2026

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त करने वाले जिले के नवयुवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर दी शुभकामनाएं कठिन परिश्रम, निरंतर ज्ञानार्जन एवं कौशल उन्नयन करते हुए अपने फील्ड में उपलब्धि हासिल करने की दी सीख

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त करने वाले जिले के नवयुवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर दी शुभकामनाएं
कठिन परिश्रम, निरंतर ज्ञानार्जन एवं कौशल उन्नयन करते हुए अपने फील्ड में उपलब्धि हासिल करने की दी सीख

बालोद, :- 05 जून कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में धमतरी जिले के कुरूद में संचालित प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् राज्य व देश के विभिन्न शहरों के निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त करने वाले जिले के नवयुवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के नवयुवकों को निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त होनेे पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त करने वाले सभी नवयुवकों को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहकर कठिन परिश्रम, निरंतर ज्ञानार्जन एवं कौशल उन्नयन करते हुए अपने फील्ड में उपलब्धि हासिल करने की सीख दी।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के कलस्टर हेड श्री मोतीलाल देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कुरूद में 45 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त करने पश्चात् जिले के 13 युवा-युवतियों को प्रीमियम सोलर कंपनी हैदराबाद, ईडीएमसी सोलर रायपुर, दुर्गेश प्लम्बिंग रायपुर, अशोक प्लंबिंग वर्क भिलाई, महेश्वरी सैनिटरी बालोद, सेलिब्रेटी रिसॉर्ट हैदराबाद, बरदिहा रिसॉर्ट धमतरी, अविनाश इंटरनेशनल जगदलपुर में जाॅब प्रदान किया गया है।

इन सभी युवा-युवतियों का निःशुल्क 01 लाख रूपये राशि की प्री एक्सेडेंशियल बीमा भी किया गया है।

–00–

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!