Wednesday, March 4, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले भर में किया गया सघन वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा अपर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत किया पौध रोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले भर में किया गया सघन वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा अपर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने
’एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत किया पौध रोपण

 

बालोद, :-05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नाहंदा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें ’एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, एसडीओ वनमंडल बालोद सुश्री डिम्पी बैस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, समाज सेवी संस्थाएं, गणमान्य नागरिक, रेडक्राॅस के वालिंटियर्स, बिहान की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौध रोपण किया।

कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 08 बजे ग्राम नाहंदा के पौधरोपण स्थल में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने विधिवत् पूजा अर्चना कर पौधरोपण कर की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से पौधरोपण करने के पश्चात् उसकी देखभाल करने की अपील भी की।

जिसके पश्चात् उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी, समाज सेवी संस्थाएं, गणमान्य नागरिक, रेडक्राॅस के वालिंटियर्स, बिहान की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा औषधीय तथा वन उत्पाद संबंधी पौधों का रोपण वृहद रूप से किया गया। रोपे गए पौधों में हर्रा, बहेरा, अमलतास, हल्दु, मंुडी, शीशम, बांस सहित अन्य प्रजाति के पौधे शामिल थे।


कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने नाहंदा के पश्चात् जिले के दंतेश्वरी मईया सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के तहत आम का पौधा रोपकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने वहाँ कारखाना में कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें सही तरीके से पौधरोपण करने तथा नियमित रूप से पौधांे की देखभाल करने की बात कही।

जिसके पश्चात् कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आदमाबाद स्थित ’अपना घर’ वृद्धाश्रम परिसर में वृद्धजनों से भेंटकर उन्हें पौधा भेंट किया। उन्होंने वृद्धजनों से कहा कि वे आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम परिसर में एक-एक पौधा जरूर लगाएं। इसके साथ ही आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ’स्वच्छ भारत, हरित भारत’ अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत डौण्डी में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मोहन चोरका, उपाध्यक्ष श्री संजीव मानकर एवं नगर पंचायत के पार्षदों के अलावा अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एंव अधिकारी-कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!