Wednesday, March 4, 2026

जिला शिक्षा अधिकारी ने शोसल मीडिया में खबर लेख को लिया संज्ञान तब जारी किये सूचना आदेश   युक्तियुक्तकरण 2025 के तहत शिक्षको की काउंसलिंग 2 एवं 3 जून को

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने शोसल मीडिया में खबर लेख को लिया संज्ञान तब जारी किये सूचना आदेश   युक्तियुक्तकरण 2025 के तहत शिक्षको की काउंसलिंग 2 एवं 3 जून को

बालोद, :- 1 जून 2025
जिला शिक्षा अधिकारी बालोद ने बताया कि युक्तियुक्तिकरण 2025 के तहत अतिशेष हुए सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक, व्याख्याता के काउंसलिंग की समय सारणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया अंतर्गत 2 जून 2025 को जिला पंचायत कार्यालय में व्याख्याता ई संवर्ग की काउंसलिंग सुबह 10:00 बजे से 11:30 तक, व्याख्याता टी संवर्ग की काउंसलिंग 11.30 बजे से दोपहर 1:00 तक, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला/ शिक्षक ई संवर्ग की काउंसलिंग दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक तथा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला/शिक्षक टी संवर्ग की काउंसलिंग शाम 4:00 बजे से किया जाएगा। इसी तरह 3 जून को जिला पंचायत कार्यालय में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला/सहायक शिक्षक ई संवर्ग की काउंसलिंग सुबह 10:00 बजे से 1:30 बजे तक तथा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला/टी संवर्ग की काउंसलिंग दोपहर 1:30 बजे से किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को उपरोक्त संवर्गवार निर्धारित की गई तिथियों में नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!