*शासकीय महाविद्यालय बालोद में अहिल्याबाई होलकर जी की 300 जन्म जयंती पर हुई परिचर्चा*
*पटेल सा मिल द्वारा प्रदत किए गए वाटर कूलर का भी किया गया शुभारंभ*

बालोद :- आज घनश्याम सिंह गुप्त शासकीय महाविद्यालय बालोद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 जन्म जयंती के अवसर पर परिचर्चा रखी गई थी जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना करके की गई पूजा अर्चना के पश्चात छत्तीसगढ़ी लोकगीत का वाचन किया गया अतिथियों का स्वागत किया गया अतिथियों के स्वागत के पश्चात स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एच एल मानकर ने दिया उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं आज महाविद्यालय परिवार की ओर से आप सबका स्वागत करता हूं आज जिनके विषय में परिचर्चा है उनके जीवन के बारे में एक ही बात कहना चाहूंगा संस्कृति में इन्होंने बहुत काम किया है, अहिल्याबाई होल्कर शिव भक्त थी
*महाविद्यालय के प्रोफेसर टंडन सर ने अहिल्याबाई होलकर के जन्म से मृत्यु के कालखंड को समझाया बताया कि बहुत से राजा और रानी हुए परंतु किसी ने अपने पुत्र को मृत्युदंड दिया हो वह अहिल्याबाई होल्कर थी बताने का तात्पर्य यह था कि निष्पक्ष न्याय करने वाली थी
नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी के लिए जय और अमर के नारे तभी लगते हैं जब उन्होंने अपने जीवन में ऐसे काम किए हो उनमें से एक है अहिल्याबाई होलकर उन्होंने पानी का संरक्षण कैसे हो और महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक विषयों पर अहिल्याबाई होलकर का योगदान था।

आज के मुख्य वक्ता श्री पवन साहू जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि कुछ वक्त में अहिल्याबाई की जीवनी का परिचर्चा करना नामुमकिन है परंतु बताना चाहूंगा की मुश्किलों का सामना करके प्रजा के हित में कैसे अच्छे से काम किया जा सकता है वह अहिल्याबाई होल्कर से सीखना चाहिए किसानों के लिए काम करने की बात हो विधवाओं के लिए काम करने की बात हो इन सब के लिए लोकमाता ने काम किया है अपने वक्तव्य में आगे बताया है कि एक बार का प्रसंग था युद्ध काल के समय अहिल्याबाई होल्कर ने सामने वाले प्रतिद्वंद्वी से कहा कि युद्ध में आपको हमारे 500 महिलाओं के साथ युद्ध लड़ना होगा यह आपके लिए अच्छा नहीं है क्योंकि आप जीत गए तो वह जीत जीत नहीं मानी जाएगी और अगर हार गए तो लोग आपको तब भी अच्छा नहीं कहेंगे बताने का तात्पर्य यह है की नेतृत्व कुशलता में भी वहां निपुण थी

अंत में सभी अतिथियों का आभार करते हुए जनभागीदारी के अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने अपनी बातों में कहा कि जिनके नाम के आगे विभिन्न अलंकरण लगे हुए हैं आप सोच सकते हैं कि उनका कार्य कितना अच्छा होगा,जिनकी गाथा संघर्षों से भारी हो ऐसी अहिल्याबाई होल्कर जी को मैं नमन करता हूं और मैं विद्यार्थियों से इतना ही कहना चाहूंगा कि आज आपने जो सुना है और समझा उनके जीवन के बारे में आप बड़ी संख्या में छात्राएं यहां पर उपस्थित है इनके जीवन परिचय को पढ़ें और यह हम सबके लिए प्रेरणा है आए हुए सभी अतिथियों का जिन्होंने आकर कार्यक्रम की गरिमा को बनाया और बढ़ाया उन सब का मैं आभार करता हूं विशेष करके महाविद्यालय के प्राचार्य व परिवार एवं विद्यार्थियों का जिन्होंने धैर्य से पूरे कार्यक्रम को सुना।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर पांडे सर ने किया
परिचर्चा के पश्चात छात्र छात्राओं की बहूप्रतीक्षित मांग जो जीवन के लिए अनमोल है शीतल पेयजल शुद्ध पेयजल श्री खेमजी भाई पटेल श्री किशोर भाई पटेल जी परिवार द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर का सभी अतिथियों के द्वारा एवं विशेष कर उनके परिवार के आए हुए सदस्यों द्वारा शुभारंभ किया गया वाटर कूलर की पूजा अर्चना की गई
*आज के इस कार्यक्रम में नगर पालिका सभापति/पार्षद राजू पटेल प्रीतम यादव,गोकुल ठाकुर,श्याम यादव,पुष्पा साहू,पार्षद सुनीता मनहर आशा पटेल,गोमती रात्रे,कांति साहू महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक,जनभागीदारी के सदस्य सीए मुकेश जैन,तरुण राठी, छबि सार्वा,समीर खान,महिला मोर्चा की शहर महामंत्री डॉ मोना टुवानी भाजपा नेता अजय बाफना,कमल बजाज,प्रतिमा यादव,पद्मनी साहू,धीरज पटेल,ईश्वर साहू,शेरू जसूजा,मयंक साहू,दानदाता ख़ेमजी भाई पटेल,सलीम चौहान,सपन जैन वह सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक भी इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहे*।।




