Thursday, March 5, 2026

जिले के स्वास्थ्य विभाग बालोद के द्वारा सीधी भर्ती हो या फिर पूर्व एवं एनएचएम  संविदा भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उठ रहे है सवाल मामला कलेक्ट्रेड जनदर्शन में पहोचा

 

जिले के स्वास्थ्य विभाग बालोद के द्वारा सीधी भर्ती हो या फिर पूर्व एवं एनएचएम  संविदा भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उठ रहे है सवाल मामला कलेक्ट्रेड जनदर्शन में पहोचा 

बालोद :- ।स्वास्थ्य विभाग बालोद के द्वारा एनएचएम में संविदा भर्ती के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर वैकेंसी निकाला गया है इससे पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर भर्ती निकाला गया था जिसका परीक्षा नवंबर 2024 में हुआ था और दो माह पूर्व उसका परिणाम गुपचुप तरीके से किया गया था जिसका जानकारी अभियार्थियो को भी नहीं था नया भर्ती निकालने पर पुराने वैकेंसी का रिजल्ट का पता करने पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने की जानकारी दिया।

DocScanner 16 May 2025 1-11 pm

लेकिन 8 पदों में से सिर्फ 04 पदों पर ही भर्ती होने की जानकारी मिली है वहीं प्रतिक्षा सूची में शामिल अभियार्थियो को नजर अंदाज कर के नया भर्ती किया जा रहा है जबकि कोई भी वैकेंसी निकलते हैं उनमें शामिल अभियार्थियो को अगर प्रतिक्षा सूची में नाम आता है तो उन्हें साल भर के लिए वैधता रहता है जो कि रिक्त पदों पर या संख्या बल कम ज्यादा कर के भर्ती किया जाता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निकालें गये नये पदों पर भर्ती लिया जा रहा है जबकि प्रतिक्षारत अभियार्थियो को मौका देना चाहिए था वहीं इनके द्वारा निकालें गये मैरिट सूची में भी घालमेल देखने को मिला है सामान्य सीट पर चार पद था जिसमें एक पद महिला के लिए आरक्षित था लेकिन इनके द्वारा बिना आरक्षित सीट में शामिल किए महिला सीट पर भर्ती किया गया वैसे ही अन्य पिछड़ा वर्ग के एक सीट में भी सामान्य सीट के मैरिट सूची में शामिल किए बिना भर्ती किया गया।

इस मामले को लेकर भोज साहू देवरी द निवासी ने जनदर्शन में कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए प्रतिक्षा सूची में शामिल अभियार्थियो को लेने के लिए कलेक्टर से मांग किया गया है

नियम विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग में संविदा पद निकालें वैकेंसी के लिए डीडी का मांग किया गया है

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 2022 में आदेश निकाला था जिसमें कोई भी भर्ती प्रक्रिया होता है उसका पुरा खर्च शासन प्रशासन के द्वारा किया जायेगा लेकिन स्वास्थ्य विभाग बालोद के द्वारा अलग-अलग पदों के लिए पृथक पृथक डीडी बनाकर जमा करने कहा गया जिसे लेकर भोज साहू ने आपत्ति जताते हुए कलेक्टर से मांग किया है कि बेरोजगारों से कोई शुल्क न लिया जाए वही राजनांदगांव दुर्ग व रायपुर में इसी तरह के संविदा भर्ती में निशुल्क बिना डीडी का भर्ती किया जा रहा है लेकिन बालोद जिले में नियम कानून को तांक पर रखकर बेरोजगारो के साथ छल किया जा रहा है

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!