बिजली पोल से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर पार्षद सुमीत शर्मा ने दिया दफ्तर में ज्ञापन

बालोद :-बालोद नगर के वार्ड 12 के संवेदनशील और सक्रिय युवा पार्षद सुमित शर्मा ने अपने वार्ड में आ रही बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता के नाम से ज्ञापन दिया है । इस ज्ञापन में उन्होंने मांग किया है कि वार्ड की समस्या का निराकरण एवं निर्माण कार्य किए जाए। वार्ड क्र. 12 में विद्युत वोल्टेज व ट्रांसफार्मर के वोल्टेज के भार को बढ़ाने हेतु, पाईप लाईन विस्तार, गंदे व नाली के पानी की निकासी हेतु, पुराने विद्युत पोल के स्थान नवीन पोल लगाये जाने हेतु, तातु गली में टाप कोट एवं नाली निर्माण की मांग की रखी गई है।
ये मुद्दे भी उठाए
शिव कालोनी, समता कालोनी एवं आमापारा में विद्युत वोल्टेज की भार बढ़ाने की मांग की। दशोंदी तालाब एवं आमापारा मंडावी घर के पास पुराने विद्युत पोल की जगह नवीन पोल निर्माण हेतु मांग की। आमापारा में महेश यादव के बिजली तार कनेक्शन के परिवर्तन स्थल हेतु मांग की।
इसके अलावा दशोंदी तालाब कीर्तन नाउ के घर के सामने विद्युत पोल परिवर्तन हेतु भी मांग की गई है। संबंधित विभाग के अफसर से मांग की गई है कि इन सब समस्याओं का बारिश के पूर्व निराकरण किया जाए ताकि बरसात में किसी तरह की दिक्कत ना हो।




