जिले के दल्लीराजहरा थानांतर्गत बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर राजहरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बालोद :- जिले के दल्लीराजहरा में बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर राजहरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धारा 140(4), 142, 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।चारों लोगों ने 20 मई की रात्रि 8 बजे मानपुर चौक से अपहरण कर बालोद के गोंदली नहर किनारे जंगल में ले जाकर लाठी डंडा से मारपीट की। बाद में आरोपी खुशहाल नोन्हारे के घर लाकर बंधक बनाकर रखा है। पुलिस ने उसका मुलाहिजा कराया, जिसमें गंभीर चोट आने की बात कही गई है।आरोपी खुशहाल नोन्हारे (25) वार्ड-2 पंडर दल्ली, विशाल चतुर्वेदी उर्फ लक्की (22) साकिन वार्ड 19 गार्डर पुल के पास राजहरा, सूरज पासवान (23) साकिन वार्ड 12 संतोषी नगर के पास राजहरा, पंकज कश्यप (18) साकिन वार्ड 12 रानी दुर्गावती चौक राजहरा हैं।
इसलिए बनाया बंधक
पुलिस के अनुसार आरोपी खुशहाल की बहन (22) निवासी वार्ड 7 कॉलेज रोड राजहरा प्रार्थी वरणदीप से शादी करने का दबाव डाल रही थी। मना करने पर अपने भाई और उसके दोस्तों को बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से बंधक बनाकर मारपीट की।




