जिला पुलिस कार्यालय बालोद सभागार में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना /चौकी प्रभारियों के साथ लिए क्राइम समीक्षा बैठक

बालोद :- शुक्रवार को पुलिस कार्यालय बालोद सभागार में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना /चौकी प्रभारियों के साथ क्राइम समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में बारी बारी समस्त थाना प्रभारियों को लंबित अपराध की जानकारी, लंबित चालान, न्यायालय में प्रस्तुत खात्मा, खारिजी, लंबित मर्ग, अदम दस्तयाब गुम इंसान, लंबित शिकायत, को प्राथमिकता से निकल करने हेतु प्रकारणवाद समीक्षा की गई l

चोरी के प्रकरणों को सुलझाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रात्रि गस्त को मजबूत करने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गएl किराएदारों की सत्यापन की जानकारी थानावर ली गई एवं सभी किरायेदारों की जानकारी थाने स्तर पर एकत्रित करने के निर्देश दिए गए इसमें अधिक से अधिक प्रचार करने एवं जन सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गएl
सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायत की जानकारी ली जाकर उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की गई।अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले तस्करों पर NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही करने सप्लाई चैन की जानकारी लेकर एंड तो एंड कार्यवाही करते हुए अपराध में प्रयुक्त वाहनों को राजसात करने उचित निर्देश दिए।सड़क दुर्घटना के मामले में MV एक्ट के तहत त्वरित FIR करने और CCTV फुटेज को संकलित करने, मालवाहक गाड़ियों में सवारी बैठाने पर सख्त कार्यवाही करने, हेलमेट लगाने आमजनों को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित कर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों का पालन करने अपील एवं जन जागरूकता हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
बीट क्षेत्रों में थाना स्टाफ की सूचना संकलन एवं सक्रियता बढ़ाने, अपराध में कमी लाने आदतन अपराधियों के गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाश सूची खोलने के साथ ही साथ उनकी दिनचर्या पर नजर रखने निर्देश दिए गए l
ग्राम कोटवारों की थाने में उपस्थिति एवं गांव भ्रमण के दौरान उनको सम्मिलित करने ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में त्वरित थाने में सूचित करने के संबंध में अवगत कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिशा निर्देश दिए गए।
जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर लगाम कसने, बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखकर मुसाफिर दर्ज करने एवं उचित कार्यवाही करने निर्देशित किए गए।
थाने के समस्त रजिस्टरों की मॉनिटरिंग कर अपडेट रखने, पुराने रिकॉर्ड एवं मालखानों में रखे जप्तशुदा माल का मियाद पूर्ण होने पर न्यायालीन आदेश लेकर उसकी नष्टीकरण करने निर्देशित किए।CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की रिकवरी को लेकर समय समय पर पोर्टल पर अपडेट रहने समस्त थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थ ऑपरेटरों को ब्रीफ करने निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को थाने में आने वाले सभी फरियादी की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर वैधानिक रूप से उचित निराकरण हेतु तत्परता से कार्यवाही करने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने निर्देश दिए गए।
क्राइम मीटिंग में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, सीएसपी डॉ चित्रा वर्मा, डीएसपी राजेश बागड़े, समेत जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित हुए।




