Tuesday, March 3, 2026

बालोद जिले के गुंडरदेही  के अंतिम छोर ग्राम निकुम के पास खुर्सीपार गांव में फैला पीलिया, 14 लोग हुए शिकार तीन की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

 

बालोद जिले के गुंडरदेही  के अंतिम छोर ग्राम निकुम के पास खुर्सीपार गांव में फैला पीलिया, 14 लोग हुए शिकार तीन की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

बालोद :- बालोद जिले के आखिरी छोर में पीलिया का कर देखने को मिल रहा है जहां एक-एक कर 14 लोग पीलिया के शिकार हो गए हैं। मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरीजों की पहचान कर इलाज करने की कवायत शुरू कर दी है।

दरअसल बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के अंतिम छोर में बसे खुर्सीपार गांव में रहने वाले कुछ लोगों का अचानक स्वास्थ्य खराब होने लगा उन्हें तेज बुखार के साथ, पेट संबंधी समस्या, पेशाब का पीलापन और शरीर पीला होने लगा। जानकारी मिलते ही मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो जानकारी मिल की सभी लोग डायरिया के शिकार हुए हैं।

मरीजों की पहचान कर किया जा रहा है इलाज

स्वास्थ्य विभाग की टीम फिलहाल खुर्सीपार गांव पहुंच चुकी है। जहां तीन लोगों की स्थिति को देखते हुए दो लोगों को निकुम के अस्पताल में और एक व्यक्ति को दुर्ग के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं 11 अन्य लोगों का इलाज गांव के ही किया जा रहा है।

गंदे पानी पीने से पीलिया फैलने की आशंका

बताया जा रहा है कि खुर्सीपार गांव में नल जल योजना के तहत जो पाइपलाइन बिछाई गई है वह पाइपलाइन कहीं से लीकेज था और इस पाइपलाइन के माध्यम से गंदा पानी पीने के पानी में शामिल होकर लोगों के घरों में पहुंचा जिसे पीकर लोग बीमार हुए और पीलिया के शिकार हो गए।

पीएचई विभाग के ईई सहित टीम भी मौके पर पहुंची

मामले की जानकारी मिलते ही पीएचई विभाग बालोद के कार्यपालन अभियंता सागर वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जिस जगह से पाइप लाइन लीकेज हुआ था उसे सुधारने के प्रयास में टीम जुट चुकी है। इधर स्वस्थ विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर पूरे गांव के लोगों की जांच करने में जुट गई है। इसके अलावा जिन लोगों में भी संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं उनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!