Tuesday, March 3, 2026

*स्काउट्स, गाइड्स को मिला प्रशस्ति पत्र के रूप में सेवा का सम्मान* *स्काउट्स,गाइड्स के लिए किया गया सम्मान समारोह का आयोजन* *प्याऊ घर में सेवा कार्य करने वाले स्काउट्स, गाइड्स को मिला सम्मान* – जिला शिक्षा अधिकारी बोले- स्काउट गाइड कर रहे है कई सामाजिक सेवा कार्य ।

 

*स्काउट्स, गाइड्स को मिला प्रशस्ति पत्र के रूप में सेवा का सम्मान*

*स्काउट्स,गाइड्स के लिए किया गया सम्मान समारोह का आयोजन*

*प्याऊ घर में सेवा कार्य करने वाले स्काउट्स, गाइड्स को मिला सम्मान*

– जिला शिक्षा अधिकारी बोले- स्काउट गाइड कर रहे है कई सामाजिक सेवा कार्य ।

 

बालोद, :-  लगातार एक माह तक प्याऊ घरों का संचालन बालोद जिले के विभिन्न स्थानों में किया जा रहा था , जिसके लिए स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, एवं यूनिट लीडर्स को उनके सेवा कार्य का सम्मान करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। स्वामी विवेकानंद सभागार डीईओ कार्यालय बालोद में में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त बालोद पीसी मरकले थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरूण कुमार साहू प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद ने की। इस कार्यक्रम में , जिला सचिव केएल गजेन्द्र, संयुक्त सचिव मधुमाला कौशल, डी ओ सी स्काउट नेमसिंह साहू, डी ओ सी गाइड प्रेमलता चंद्राकर,डीटीसी भुवन सिन्हा, मीडिया प्रभारी मिलन सिन्हा, वरिष्ठ कब मास्टर वाईपी गांगुली, वरिष्ठ गाइडर कमला वर्मा, विकासखंड सचिवगण सेवाराम प्रेमन, छगन बंसोर, संयुक्त सचिव लिली पुष्पा एक्का, नोम साहू, घनेश्वरी साहू, स्काउटर डी डी साहू, गजेन्द्र खरे, आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि बालोद जिला मुख्यालय सहित , सभी विकासखंडों के सनौद, डौंडी, दुधली, लोहारा, इरागुड़ा में एक- एक स्थान पर 9 अप्रेल से 9 मई तक प्याऊ घर का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा था । बालोद शहर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद के बच्चों ने लगातार सेवा कार्य किया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बालोद जिले में स्काउट गाइड के माध्यम से कई सामाजिक सेवा और रचनात्मक कार्य निरन्तर किए जा रहे हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ स्काउटिंग गाइडिंग के माध्यम से अपना सम्पूर्ण विकास करते है। अरूण कुमार साहू ने भी ने भी अपनी बात रखी। स्वागत उदबोधन व प्याऊ घर का प्रतिवेदन जिला सचिव केएल गजेन्द्र द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम के कार्यक्रम प्रभारी नेमसिंह साहू और मिलन सिन्हा थे। तथा संयोजन प्रेमलता चंद्राकर ने किया। अतिथियों के हाथों प्याऊ घरों के संचालन में सहयोग करने वाले सभी प्रतिभागी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, लीडर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पांचो विकासखंड के पदाधिकारी, लीडर्स, रोवर्स, रेंजर्स, सीनियर स्काउट्स, गाइड्स की उपस्थिति रही।
इस सम्मान समारोह के आयोजन पर विकासखंड सचिव चंद्रशेखर दिल्लीवार , रूपेन्द्र सिन्हा, मनीराम साहू, संयुक्त सचिव तनुजा बंजारे, सहित जिला संघ के समस्त पदाधिकारियों, स्काउटर, गाइडर ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!