Tuesday, April 21, 2026

पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली सफलता चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार ।

 

पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली सफलता चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार ।

बालोद :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.05.2025 को देवांगन कृषि झलमला बालोद के दुकान में कोई अज्ञात चोर द्वारा उसके गल्ले के लॉक को तोड़ कर उसके गल्ले में रखे 1 लाख 20 हजार चोरी कर ले गया की सूचना पर चोरी के आरोपियों के पतासाजी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 184/2025 धारा 305,331(3) ,3(5)बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल (भा पु से), के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर नेतृत्व में थाना प्रभारी  रविशंकर पाण्डेय के द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के संबध्ं में घटना स्थल पर लगे व आपपास के सीसीटीवी कैमरा की जानकारी त्रिनयन एप के माध्यम से फुटेज को बारीकी से एनालिसिस करने पर 02 संदिग्ध लोगो की जानकारी प्राप्त हुई।

आरोपियो के पतासाजी हेतु टीम बालोद से गुण्डरदेही ,दुर्ग तक का सैकडो सीसीटीवी फुटेज को एनालिसिस किया गया। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटो की पहचान संदेही मोहम्मद जुनैद कोहका भिलाई निवासी के रूप में हुई l

आरोपी के संबंध में पूछने पर जानकारी मिली कि आरोपी अपने साथियों के साथ अमृतसर घूमने गया है, उक्त संदेही के वापसी पर टीम द्वारा पता तलाश कर पूछताछ करने पर अपराध कबूल करने पर आरोपी मोहम्मद जुनैद और मोहम्मद अदनान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में विशेष भूमिकाः-
थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक  रविशंकर पाण्डेय, स0उ0नि बिहारी राम ध्रुव,प्रधान आरक्षक दूर्योधन यादव, मोहन कोकिला, बनवाली साहू, संजय सोनी।
सायबर सेल -प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक विवेक शाही,आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता,पूरन देवांगन, योगेश पटेल, योगेश गेडाम, गुलझारी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!