Monday, March 2, 2026

➡️ *जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) ने किया पदभार ग्रहण।* ➡️ *समस्त राजपत्रित अधिकारी/ थाना/चौकी प्रभारी समेत पुलिस कार्यालय बालोद के सभी शाखा प्रभारियों के साथ हुई परिचय मीटिंग।* ➡️ *जिले के कानून व्यवस्था का लिया गया जायजा, बेसिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने पुलिस कार्यों की समीक्षा कर अपराध पर रोकथाम, आमजनों की समस्या का निराकरण, यातायात व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ली गई जानकारी।*

 

➡️ *जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) ने किया पदभार ग्रहण।*

➡️ *समस्त राजपत्रित अधिकारी/ थाना/चौकी प्रभारी समेत पुलिस कार्यालय बालोद के सभी शाखा प्रभारियों के साथ हुई परिचय मीटिंग।*

➡️ *जिले के कानून व्यवस्था का लिया गया जायजा, बेसिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने पुलिस कार्यों की समीक्षा कर अपराध पर रोकथाम, आमजनों की समस्या का निराकरण, यातायात व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ली गई जानकारी।

बालोद :- आज दिनांक 23.04.2025 को जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक * योगेश कुमार पटेल* के द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। पुलिस कार्यालय बालोद में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल द्वारा सलामी लेने उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर भगत के द्वारा स्वागत कर पदभार सौंपा गया।

*परिचय मीटिंग/जिले के संबंध में जानकारी:-* नए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी व पुलिस कार्यालय बालोद के सभी शाखा प्रभारियों से परिचय मीटिंग कर जिले के कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए अपराध पर रोकथाम, बेसिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने प्रेरित किया, आमजनों के समस्याओं का निराकरण हेतु निर्देशित किए तथा यातायात व्यवस्था, भौगौलिक, राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली गई।

इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक आशोक कुमार जोशी, एसडीओपी  देवांश सिंह राठौर, सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा, डीएसपी  राजेश बागडे, डीएसपी  बोनीफास एक्का समेत पुलिस कार्यालय बालोद के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए, सभी स्टाफ के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को नवीन जिला पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!