जिले मे एक माह के अंदर एक और वन्यजीव नीलगाय का शव नारागांव जंगल में मिला “”
मौत की घटना की वजह जाँच के बाद ही स्पस्ट हो पायेगा

बालोद :- जिले मे एक माह के अंदर एक अन्य जंगली जीव का शव जंगल मे मिला है। ग्राम नारागांव से लगे जंगल मे एक नीलगाय का शव मिला है, जिसका शव ग्राम मे स्थित डेम के पास मिला।
नीलगाय की मौत किस वजह से हुआ यह तो पोस्टमार्डम व जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जिले मे कुछ दिनो पहले ही जंगल मे भालू का शव को तांदुला के तट पर दफना दिया गया था जिसमे विभागीय जांच के बाद कई अधिकारी कर्मचारी पर विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी। लेकिन यह मामला अभी ठंडा भी नंही हुआ था कि एक अन्य
वन्यजीव का शव मिलने से जिले मे हड़कंप मच गया है। वही नीलगाय के मौत के बाद शव को देखते हुए आशंकाओं का बाजार गर्म है।
ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार नीलगाय का झुण्ड अक्सर पानी पीने दोपहर को दौड़ते हुए डेम मे आते दिखते है, इसी प्रकार कुछ दिन पहले इसी प्रकार नीलगाय का झुण्ड भरी गर्मी मे अपनी प्यास बुझाने के लिए दौड़ते भागते डेम के पास पहुचते ग्रामीणो ने दूर से देखा गया था। लेकिन कुछ दिनो बाद ग्रामीणो को जंगल के उस जगह जहां नीलगाय पानी पीने उतरे थे वहां एक नील गाय का शव देखने को मिला जिसके बाद ग्रामीणो ने वन विभाग को जानकारी दी।




