Monday, March 2, 2026

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर चार्जशीट को लेकर पार्टी कार्यकर्ता भड़के , जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध 

 

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर चार्जशीट को लेकर पार्टी कार्यकर्ता भड़के , जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध 

बालोद :- नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर चार्जशीट को लेकर पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए हैं। बालोद जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार और ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया।

कांग्रेस के बढ़ते कदम को रोक पाना भाजपा सरकार के बस की बात नहीं

धरना प्रदर्शन में काग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाही करते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के नाम को नेशनल हेराल्ड से सम्बंधित मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी के द्वारा अदालत में आरोपपत्र पेश किये जाने से कांग्रेस के बढ़ते कदम को रोक पाना भाजपा सरकार के बस की बात नहीं हैं. कांग्रेस ने अपने गठन से देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है और आजादी के बाद देश को आगे ले जाने में कांग्रेस के नेताओं ने अपना खून पसीना बहाया हैं. ऐसे कांग्रेस के नेताओं को ईडी, सीबीआई एवं आईटी जैसे अपने पिंजरे में कैद विभागों के माध्यम से डराने का प्रयास भाजपा के द्वारा किया जा रहा है.

केंद्र की सरकार अपने पालतू विभागों के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराना चाहती है,संगीता सिन्हा

 

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने कहा की अंग्रेजों से लोहा लेने वाली पार्टी के लोगो को आज अंग्रेजो की गुलामी करने वाले लोगो के द्वारा डराने का प्रयास किया जा रहा है. कांग्रेस का इतिहास कांग्रेस का हर सिपाही जानता है लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व भी कांग्रेस की कुर्बानी और संगर्ष से नावाकिफ है और यही कारण है की केंद्र की सरकार अपने पालतू विभागों के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराना चाहती है।

आजाद भारत में भी नेशनल हेराल्ड के द्वारा देश को विकास की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया,कुंवर सिंह

गुड़ंद्रदही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा की नेशनल हेराल्ड का योगदान देश की आजादी की लड़ाई में रहा है नेशनल हेराल्ड के द्वारा आजादी के दीवानों नें जनजागरण फ़ैलाने का काम किया जिससे डर कर अंग्रेजो ने नेशनल हेराल्ड पर प्रतिबन्ध लगा दिया था आजाद भारत में भी नेशनल हेराल्ड के द्वारा देश को विकास की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।डोडी लोहारा विधायक अनिला भेंडिया ने कांग्रेसजनों से कहा की यह राज्य की शक्ति का भयावह दुरूपयोग है एवं लोकतान्त्रिक विपक्ष के विचार पर सीधा हमला है, सत्तारूढ़ शासन द्वारा राजनैतिक धमकी का एक भद्दा प्रयास है यह बदले की राजनीती के अलावा कुछ भी नहीं हैं, कांग्रेस पार्टी और हमारा नेत्रित्व कभी चुप नहीं रहेगा, हमारी पार्टी हमेशा से भारत की आत्मा के लिए लड़ाई लड़ी है. सत्य, न्याय एवं लोकतान्त्रिक मूल्यों के लिए हम हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे।

धरना प्रदर्शन में रहे शामिल

धरना प्रदर्शन को अनिला भेंड़िया, जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, मिथलेश निरोटी, गुलशन चंद्राकर, संजय प्रकाश चौधरी, विकास चोप्रा, प्रशांत बोकडे, अंचल प्रकाश साहू ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रत्तीराम कोसमा ने किया. धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में मुख्य रूप से डोमेन्द्र भेंड़िया, भोज राज साहू, अनिल यादव, संतुराम पटेल, कोमेश कोर्राम, अशोक बाम्बेश्वर, तामेश्वर साहू, शिबू नायर, बंटी शर्मा, संजय साहू, कमलेश श्रीवास्तव, गिरीश चंद्राकर, नरेन्द्र सिन्हा, मीना उमाशंकर साहू, पूजा वैभव साहू, राजाराम तारम, पुरषोत्तम पटेल, याग्यदेव पटेल, भोला देशमुख, क्रन्तिभूषण साहू, प्रेमचंद क्षीरसागर, रीता सोनी, किरण साहू, हस्तीमल सांखला, अनिल लोढ़ा, पियूष सोनी, शेख मतीन , अनिल चैनानी, केशव शर्मा, सुमित शर्मा, कसिमुद्दीन कुरैशी, सेवाराम पिपरिया, दुर्गुरम सिन्हा, सुनील मांडवी, तोमन लाल साहू, मोंटू चंद्राकर, रिजवान तिगला, प्रमोद तिवारी, अजय लोनहारे, दिलीप कुमार बघेल, परसराम भेंडिया, देवेन्द्र साहू, रोहित सागर, संजय बारले, दाउद खान, नरेन्द्र देशमुख एवं जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!