Thursday, October 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का हुआ आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन आमजनों की सक्रिय सहभागिता से होगा बेहतर आयोजन

 

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का हुआ आयोजन
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन
आमजनों की सक्रिय सहभागिता से होगा बेहतर आयोजन

बालोद, :– जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बालोद जिले में 17 सितंबर से एक माह का सेवा संकल्प अभियान शुरू होने जा रहा है। 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में जनप्रतिनिधियों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर अभियान की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अभियान के सुचारू संचालन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संबधित जिला अधिकारियों को बेहतर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान अतिमहत्वपूर्ण अभियान हैं, सभी अधिकारी इसकी गंभीरता को देखते हुए सक्रियता से कार्य करें, सभी कार्यक्रम मे व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारियों को तय कार्यक्रम अनुसार स्थल चिहांकन एवं आवश्यक तैयारी तेजी से प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

अभियान के दौरान आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम- 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से अभियान का शुभारंभ, घर-घर और जिला स्तर पर सामूहिक दीप प्रज्वलन व हितग्राहियों के सम्मान के साथ होगा। बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक स्कूलों और कॉलेजों में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं का

आयोजन। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरूकता प्रसार होगा। 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आंगन का उत्सव कार्यक्रम मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और मातृ वंदन कार्यक्रम। 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा अंतर्गत गांव, विकासखंड एवं जिला मुख्यालय मे कलश यात्रा का आयोजन होगा।

इसके साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा, जल जन सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान के तहत सभी विकासखंडों में विशेष शिविर किया जाएगा साथ ही साथ संपूर्ण माह कहानी बदलाव की के तहत योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी।

साथ ही सेवा मेरा योगदान, रंगोली राष्ट्र और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज आयोजित होंगे। अभियान का भव्य समापन 17 अक्टूबर को जन सेवक महाकुंभ के आयोजन के साथ होगा।

बैठक में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य  यशवंत जैन कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत् आयोजित सभी सेवा गतिविधियों में विभिन्न वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही विकासखण्ड स्तर पर भी समिति का गठन कर कार्यक्रम के बेहतर आयोजन हेतु बैठक लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी।

बैठक में गणमान्य नागरिक  चेमन देशमुख, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक,  नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर,  आशीष पेंद्रो सहित समस्त एसडीएम और संबंधित विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!